Bharat Express DD Free Dish

लगातार छठे दिन अमेरिका ने ईरान पर ढाया कहर! रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक तबाही का मंजर, बिजली गुल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं. क्षेत्रीय तनाव बढ़ने से बहरीन में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है.

Iran US Conflict:पश्चिम एशिया के मुहाने से इस समय दुनिया को दहला देने वाली सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है, जिसने पूरी दुनिया को एक विनाशकारी महायुद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा खूनी खेल अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है और अमेरिकी सेना ने लगातार छठे दिन ईरान की धरती पर अब तक का सबसे भीषण और विनाशकारी मिसाइल तांडव मचाया है.

पेंटागन के आदेश पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पुलों, रेलवे ढांचे और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ मिसाइलें (Iran-US War update) दागी हैं. इस भीषण बमबारी के कारण दक्षिणी ईरान के एक बहुत बड़े हिस्से में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.

एयरपोर्ट और रेलवे ढांचा मलबे में तब्दील(Iran-US War update)

अमेरिकी वायुसेना ने इस बार ईरान की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए उसके ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को अपना मुख्य निशाना बनाया है. ताजा हवाई हमलों में ईरान के बेहद महत्वपूर्ण इरानशहर एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है, जिससे एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है.

इतना ही नहीं, बंदर अब्बास के पास मौजूद मुख्य रेलवे ढांचे पर भी अमेरिकी मिसाइलें आकर गिरी हैं, जिसमें कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. बंदर अब्बास के अल्लाहो अकबर इलाके में हुए एक अन्य रिहायशी हमले में भी भारी तबाही हुई है और स्थानीय प्रशासन ने कई नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की है.

बहरीन में गूंजे एयर रेड सायरन

इस भीषण युद्ध (Iran US Conflict) की आग अब धीरे-धीरे खाड़ी के अन्य देशों में भी फैलती जा रही है जिससे वैश्विक स्तर पर हड़कंप मच गया है. ईरान की अर्द्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक बहुत बड़ा और सनसनीखेज दावा करते हुए एलान किया है कि ईरानी सेना ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर एक बहुत बड़ा पलटवार किया है.

ईरान का दावा है कि उसने बहरीन के साखिर एयरबेस पर तैनात अमेरिकी हेलीकॉप्टरों और टोही विमानों को अपने आत्मघाती ड्रोनों और मिसाइलों से सफलतापूर्वक निशाना बनाया है. इस बड़े हमले के बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने पूरे देश में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं और अपने नागरिकों से तुरंत निकटतम सुरक्षित स्थानों पर छिपने की भावुक अपील की है.

होर्मुज में लगातार दूसरे दिन भीषण बमबारी

रणनीतिक दृष्टि से पूरी दुनिया के तेल व्यापार की लाइफलाइन माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास भी युद्ध चरम पर पहुंच चुका है. होर्मुज की निगरानी करने वाले बेहद खास शहर सिरिक में लगातार दूसरे दिन भी अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने आसमान से बारूद बरसाया है.

इसके अलावा बुशेहर और खामिर बंदरगाह के पास मौजूद दो बेहद महत्वपूर्ण और बड़े पुलों को अमेरिकी मिसाइलों ने बीच से पूरी तरह उड़ा दिया है. इन पुलों के टूटने के कारण ईरान के कई अहम शहरों का आपस में जमीनी संपर्क पूरी तरह कट गया है और इस हमले में भी कई लोगों की मौत होने और भारी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.

यह भी पढिए: ‘सुन लो रे असीम मुनीर! PoK में मत करो जुल्म…न लो बेगुनाहों की जानें’, जम्मू कश्मीर से JAAC का PAK को खुला खत

दक्षिणी ईरान में पूरी तरह गुल हुई बिजली

अमेरिका के इस चौतरफा मिसाइल अटैक (Iran-US War update) के कारण ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भी बहुत गहरा नुकसान पहुंचा है. ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्वीकार किया है कि अमेरिकी बमबारी में बंदर अब्बास और उसके आसपास के दर्जनों गांवों की मुख्य बिजली लाइनें और पावर ग्रिड पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जिससे पूरा इलाका अचानक घने अंधेरे में डूब गया.

हालांकि बिजली विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर नोबोनयाद-1 क्षेत्र समेत कई इलाकों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति को देखते हुए दक्षिणी ईरान के लोगों से पीक आवर्स में बिजली की खपत न के बराबर करने की अपील की है. फिलहाल इस पूरे खाड़ी क्षेत्र में भयंकर युद्ध का माहौल बना हुआ है और दुनिया भर के शेयर बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी भूचाल आने की आशंका बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read