Pakistan Jagannath Rath Yatra: हमारी सरहदें भले ही अलग हों, लेकिन आस्था की कोई सीमा नहीं होती. इसका उदाहरण पाकिस्तान के कराची शहर में हमें देखने को मिला. जहां भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. कराची की सड़कें ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठीं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कराची में आयोजित इस रथ यात्रा ने यह साबित कर दिया कि ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति किसी भौगोलिक सीमाओं में नहीं बंधती. इतने कठिन हालात में भी अपनी धार्मिक आजादी और परंपराओं को जीवित रखना काबिले तारीफ है, इंटरनेट पर इस रथ यात्रा का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी कमेन्ट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फूलों से सजाया गया भगवान का रथ (Karachi viral video)
रथ यात्रा को शुरु करने से पहले कराची के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजे एक भव्य रथ पर विराजमान कराया गया. भव्य यात्रा के शुरू होते ही पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भगवान के रथ को रस्सियों से खींचते हुए आगे बढ़े.
रक्षा के बीच उमड़ा जनसैलाब (Pakistan Jagannath Rath Yatra)
कराची की सड़कों पर इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग जमा हो गए. कई लोग अपने घरों की छतों पर, सड़कों के किनारे खड़े होकर इस यात्रा के साक्षी बने और अपने मोबाइल कैमरों में इन पलों को रिकार्ड कर लिया. इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे, जिससे की यात्रा बिना किसी परेशानी के शांति से संपन्न हो सके.
दुनिया के हर कोने से परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा (Puri Jagannath Rath Yatra)
पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू सामुदाय इस यात्रा का आयोजन हर साल पूरी श्रद्धा के साथ करते है. यह आयोजन न सिर्फ उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का एक बड़ा जरिया भी है. बता दें कि सभी रथ यात्रा को ओडिशा के पुरी से निकाली जाती है. लेकिन आज के समय में इसे दुनिया के हर कोने में रह रहे हिंदू समुदाय इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे है और इसमें काराची भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: ब्राज़ील से लेकर थाईलैंड तक हिट है इथेनॉल, तो भारत में क्यों मचा है बबाल?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


