Bharat Express DD Free Dish

देर रात एक टिप्पणी और दनादन चल गई गोली… भोजपुर में भाभी के चक्कर में अपनों ने ही अपनों को लहूलुहान किया

Bhojpur Crime: आरा के श्रीनगर भकुरा गांव से रिश्तें को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भाभी पर टिप्पणी करने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया, जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी.

bihar case

Bhojpur Crime:आरा/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर के आरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भाभी पर तंज कसने से नाराज एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई के सीने में गोली दाग दी. लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

बिहार के श्रीनगर भकुरा गांव में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई (25 वर्षीय मोनू शर्मा) के सीने में गोली मार दी. छोटा भाई अपनी भाभी पर लगातार तंज कस रहा था. इसी बात से नाराज होकर बड़े भाई ने गुस्से में आकर कट्टा तान दिया और गोली चला दी. पीड़ित को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.

क्या है मामला? (Brother shot in Ara)

बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत श्रीनगर भकुरा गांव में गुरुवार की रात घरेलू विवाद में अपनों के ही खून से हाथ रंगने की खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां भाभी पर टिप्पणी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने छोटे भाई पर कट्टा तान दिया और उसके सीने में गोली मार दी.

नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया (taunt directed at sister-in-law)

गोली लगते ही 25 वर्षीय छोटा भाई मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. गोलीबारी की आवाज सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने तुरंत घायल मोनू को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहद नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी (Ara shooting incident)

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद भाभी पर तंज कसने की वजह से शुरू हुआ था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है. मामले के हर पहलू की गहराई से जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:  ऐतिहासिक क्रांति: पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read