Bharat Express DD Free Dish

लखनऊ के स्कूल में हैवानियत, 5 साल के बच्चे को क्लास मॉनिटर ने 12 मिनट तक लगातार पिटा

UP News: लखनऊ के एएलएस अकैडमी में नर्सरी छात्र पर क्लास मॉनिटर ने कथित तौर पर हमला किया. CCTV फुटेज में घटना कैद हुई.

UP News: राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित एएलएस अकैडमी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्सरी के 5 साल के बच्चे को उसकी ही क्लास मॉनिटर ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा. आरोप है कि करीब 12 मिनट तक लगातार थप्पड़ और घूंसे मारे गए जिससे बच्चे के चेहरे और गाल पर गंभीर चोटें आईं. हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

परिजनों का गुस्सा

बच्चे के पिता बृजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृदय जब स्कूल से लौटा तो चेहरे पर सूजन और चोट के निशान थे. बच्चा डरा हुआ था जिसे देखकर परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे. उन्होंने कक्षा का CCTV फुटेज दिखाने की मांग की. फुटेज देखने पर सभी हैरान रह गए क्योंकि उसमें क्लास मॉनिटर छात्रा को मासूम पर लगातार हमला करते हुए देखा गया.

बाल खींचने और थप्पड़ मारने का आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान किसी शिक्षक या स्टाफ ने रोकने की कोशिश नहीं की. उनका आरोप है कि समय रहते हस्तक्षेप होता तो बच्चे को इतनी चोटें नहीं लगतीं. नाराज परिजन अगले दिन फिर स्कूल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया.

स्कूल प्रशासन की कार्रवाई

हंगामे के बाद स्कूल प्रशासन ने जांच की और फुटेज देखने के बाद संबंधित छात्रा को निष्कासित कर दिया. प्रधानाचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है…, हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर लौटे सीएम योगी, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

पुलिस जांच शुरू

स्कूल ने मामले की लिखित शिकायत पीजीआई थाना पुलिस को दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल बच्चा अस्पताल में इलाज करवा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read