Budaun Cobra In Classroom (AI IMAGE)
Cobra Snake Viral Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां के प्राथमिक विद्यालय में रोज की तरह पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों के बीच अचानक एक खौफनाक कोबरा सांप आ पहुंचा. जहरीले सांप को अचानक अपनी क्लासरूम में देखकर बच्चों और शिक्षकों के पसीने छूट गए.
बदायूं के स्कूल में कोबरा घुसते ही चीख-पुकार मच गई और बच्चे कॉपियां छोड़कर बाहर भागे. शिक्षकों ने तुरंत क्लास खाली कराई. घटना की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा, तब जाकर स्कूल प्रशासन और बच्चों ने राहत की सांस ली.
बदायूं के स्कूल में बिन बुलाए ‘मेहमान’ की एंट्री
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब रोज़ की तरह पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच अचानक एक जहरीला कोबरा नाग आ धमका. सांप को देखकर क्लासरूम में चीख-पुकार मच गई.
बच्चों में मची भगदड़, खाली हुआ स्कूल (Budaun Cobra In Classroom)
जैसे ही बच्चों की नजर फुंकार मारते कोबरा पर पड़ी, वे अपनी किताबें-कॉपियां छोड़कर बाहर की तरफ भागे. बच्चों का शोर सुनकर शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और तुरंत पूरी क्लास को खाली कराया गया. सांप के डर से कुछ देर के लिए पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई.
‘क्लासरूम में पढ़ाई करने आया कोबरा नाग’
बदायूं के एक प्राथमिक विद्यालय में एक कोबरा नाग पढ़ाई करने के लिए क्लासरूम में पहुंच गया. कोबरा नाग के पहुंचते ही बच्चों में हड़कंप मच गया. छात्र-छात्राएं कक्षाएं छोड़कर बाहर निकल गए. हालांकि 2 घंटे बाद टीम ने कोबरा का रेस्क्यू किया गया. pic.twitter.com/ViBxXJu9Sd
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) July 20, 2026
2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू (Primary School Snake Rescue Budaun)
घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीम को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने भारी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में जहरीले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सांप के पकड़े जाने और उसे जंगल में छोड़े जाने के बाद ही बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


