Bihar News
Bihar News: बिहार में शिक्षा की स्थिति तो आप सबको पता है, लेकिन शिक्षा विभाग की हालत की हालत तो उससे भी बेकार है. बिहार शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक पत्र में ‘बैगलेस क्लास’ को ‘बैक लेश क्लास’ लिख दिया. यह जानकारी बिहार विधान परिषद में एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने बताई.
MLC संजीव कुमार सिंह आज मानसून सत्र के पहले हफ्ते के अंतिम दिन जब बोलने के लिए सदन में खड़े हुए तो बिहार शिक्षा विभाग को निशाने पर ले लिया. उन्होंने कहा कि बैगलेस को बैकलेस लिखा गया है. ये तो बिहार का शिक्षा विभाग है. बैकलेस लिखा है…मंत्री महोदय ने भी देखा है. देखिये ये स्थिति है शिक्षा विभाग का.
‘ बैगलेस ‘ को ‘ बैकलेस ‘ लिखा हैं…
वाह रे शिक्षा विभाग!#बिहार pic.twitter.com/7W8HrvISx3
— पेंचकस__🇮🇳 (@penchkas_611) July 24, 2026
शिक्षा की गुणवत्ता पर उठाये गंभीर सवाल
संजीव कुमार सिंह ने आगे कहा कि जो माननीय सदस्य कह रहे थे…गलत उत्तर है. महोदय या तो अल्टरनेट शनिवार को छुट्टी दिया जाए, या तो शनिवार को हाफ डे किया जाए. सही बात माननीय सदस्य ने कहा कि व्यवहारिकता से आप शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं. नहीं तो ऐसे नहीं बढ़ सकता.
MLC संजीव ने पदाधिकारियों पर हकीकत छिपाने का आरोप लगाया. उन्होंने सदन में कहा कि पदाधिकारी कुछ जवाब दे रहे हैं, हकीकत कुछ और है. इसलिए महोदय माननीय मुख्यमंत्री से हम हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. ये जन भावना है.
हमलोग गोबर उठा-उठाकर फेंकते थे
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के भी माता-पिता चाहते हैं कि शनिवार को कम से कम बच्चे जितनी देर पढ़ते हैं,
सफाई-स्वच्छता हमलोग करते थे. हमलोग गोबर उठा-उठाकर के जिस समय हमलोग पढ़ते थे. लगभग शनिवार को स्वच्छता और सफाई का दिन रहता है.
बता दें कि, गुरुवार को सदन में MLC वंशीधर ब्रजवासी ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार पर प्रदेश में ढाई हजार प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दो-दो कमरों में कॉलेज खोल रही है, लेकिन हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है. उन शिक्षकों की हालत भीख मांगने जैसी हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


