Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. पीसांगन थाना इलाके में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस मामले में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया क्योंकि पति की हत्या की कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली.
अवैध संबंधों के चक्कर में रची खौफनाक साजिश
पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसके मुताबिक मृतक मुकेश की पत्नी विमली के गांव के ही रहने वाले गोपाल रावत के साथ अवैध संबंध थे. पति को जब इस बात की भनक लगी, तो घर में अक्सर क्लेश और झगड़े होने लगे. इन रोज-रोज के झगड़ों से छुटकारा पाने और अपने रास्ते का कांटा हटाने के लिए विमली ने अपने प्रेमी गोपाल और एक अन्य साथी राजेश के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना डाला.
ये भी पढ़ें- राजस्थान के बांसवाड़ा में भी नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई तीखी झड़प
भाई की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई रमेश रावत ने थाने में मुकेश की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही पुलिस और जिला स्पेशल टीम एक्टिव हो गई. पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और बारीकी से जांच की, तो शक की सुई सीधे पत्नी की तरफ घूमने लगी.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और तीसरे सहयोगी को दबोच लिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस खूनी खेल को अंजाम देने के लिए उन्होंने किस तरह योजना बनाई थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


