Bharat Express DD Free Dish

बल्ले से फ्लॉप, गेंद से सुपरहिट! अभिषेक शर्मा की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, भारत ने 90 रनों से रौंदा

India vs Zimbabwe T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था. जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई.

India vs Zimbabwe T20

India vs Zimbabwe T20

India vs Zimbabwe T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था. जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई.

हरारे स्पोर्टस क्लब में हुए मुकाबले में 220 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए. पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई. रियान बर्ल ने 20, विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी ने 24, और ब्रैड इंवास ने 19 रन बनाए. डियन मायर्स ने 12 रन की पारी खेली. इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका.

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा

भारत की तरफ से बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया और 2.5 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए. अपना डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 और प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए. रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला.

भारत ने बनाए थे 219 रन

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे. भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली थी. 44 गेंदों की अपनी पारी में किशन ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे. इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- ‘कॉकरोंच एक बार घुस जाता है तो निकलता नहीं’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले प्रदर्शन के अगुआ, जानिए कौन हैं CJP बनाने वाले अभिजीत दिपके?

तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. बतौर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की ये पहली सीरीज जीत है. अय्यर को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था.

(आईएएनएस की रिपोर्ट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read