Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. NEET पेपर लीक मामले में लगातार विरोध और दबाव के बीच यह कदम उठाया गया. कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी और इस्तीफे की मांग कर रही थी.
अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है लेकिन उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई. उन्होंने दो नई मांगें रखीं. पहला, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और दूसरा पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो. दीपके ने साफ कहा कि वे ऐसे ही धरना स्थल से नहीं हटेंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे कॉकरोच एक बार घर में घुस जाए तो आसानी से बाहर नहीं निकलता वैसे ही उनकी पार्टी भी पीछे नहीं हटेगी.
धरने पर नई मांगें
अभिजीत ने साफ किया कि धरना अभी खत्म नहीं होगा. उन्होंने दो और मांगें रखीं है. पहला, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई. दूसरा, साथ ही छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की भी मांग की.
पुलिस को चेतावनी
दीपके ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से टकराव किया है. उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री का इस्तीफा लिया जा सकता है तो पुलिस अधिकारी भी अछूते नहीं रहेंगे.
आंदोलन की सफलता
उन्होंने बताया कि लोग उन्हें कहते थे कि धरना बेकार है और इस्तीफा नहीं मिलेगा. उन्होंने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है.
कैसे हुई CJP की शुरुआत?
कॉकरोच जनता पार्टी की नींव तब पड़ी जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ. उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी. इसी के बाद 16 मई को अभिजीत ने पार्टी बनाई. सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड करने लगी और खासकर जेन जी युवाओं में लोकप्रिय हो गई.
कौन हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और फिर अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस किया.
अभिजीत का राजनीतिक अनुभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 से 2023 के बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ काम किया. इसके अलावा दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर भी रहे. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग और जनसंचार की बारीकियां सीखी थीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





