Bharat Express DD Free Dish

इंफोसिस से Aadhaar तक अब Exam Reform की जिम्मेदारी, कौन हैं नंदन नीलेकणि जो संभालेंगे NEET-JEE का मोर्चा?

Nandan Nilekani Exam Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा सुधारों के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई है. इसका नेतृत्व नंदन नीलेकणि करेंगे.

Nandan Nilekani Exam Reforms: NEET (UG) परीक्षा में गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारत में परीक्षा सुधारों के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जिसका नेतृत्व इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि करेंगे.

नीलेकणि की पहचान

नंदन नीलेकणि भारत के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और समाजसेवी हैं. उन्हें इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार प्रोजेक्ट के जनक के रूप में जाना जाता है. वर्तमान में वह इंफोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उन्होंने 1981 में एनआर नारायण मूर्ति और अन्य सहयोगियों के साथ इंफोसिस की शुरुआत की थी. 2002 से 2007 तक वह कंपनी के सीईओ रहे और इस दौरान इंफोसिस ने वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की.

आधार और डिजिटल इंडिया में योगदान

भारत सरकार ने उन्हें UIDAI का पहला अध्यक्ष बनाया था. 2009 से 2014 तक उन्होंने कैबिनेट मंत्री के दर्जे पर काम किया और आधार प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लागू करवाया. डिजिटल इंडिया के सार्वजनिक ढांचे जैसे UPI और इंडिया स्टैक को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है.

टास्क फोर्स में कौन-कौन?

सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए बहु-विषयक विशेषज्ञों को शामिल किया है. इसमें इसरो के पूर्व चेयरमैन एस सोमनाथ, आईआईटी चेन्नई के डायरेक्टर वी कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अंकिता करवाल और लॉजिस्टिक एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा शामिल हैं.

टास्क फोर्स का मकसद

इस टास्क फोर्स का लक्ष्य है कि परीक्षा प्रणाली को टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए. इसमें सिक्योरिटी, AI-असिस्टेड असेसमेंट और स्ट्रक्चरल सुधारों पर जोर होगा. हर क्षेत्र के विशेषज्ञों से सलाह लेकर पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी.

ये भी पढ़ें-चिराग पासवान होंगे बिहार के अगले CM? अरुण भारती के बयान से मचा बवाल

आगे की दिशा

यह कदम प्रो. के. राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों के बाद उठाया गया है. इसी हफ्ते NTA ने 4 जीएम पद और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती भी शुरू की है. उम्मीद है कि इस टास्क फोर्स की सिफारिशों से NEET और JEE जैसी परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और टेक-सक्षम बनाया जा सकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read