Patna ISKCON Temple Terrorist Attack Fact check: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इस बीच पटना के एक मंदिर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि पटना की इस मंदिर पर आतंकी हमला हुआ है. लेकिन क्या सच में कोई ऐसा हमला हुआ है आइए जानते है.
क्या हो रहा है वायरल?
दरअसल एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया कि पटना के किसी मंदिर में 3 आतंकवादी घुस गए थे. यूजर ने यह बताया कि यह पटना का इस्कॉन मंदिर है, जिसमें आतंकियों ने घुसकर बम से बड़ा धमाका किया.
इसके बाद इसे कई अन्य लोग भी इसी दावे के साथ इस वीडियो को शेयर करने लगे.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर यही वीडियो एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला. इस वीडियो को 29 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था. उसके अनुसार, यह वीडियो पटना के इस्कॉन मंदिर में हो रहे आतंकी हमले की स्थिति पर मॉक ड्रिल का है. इसमें अभ्यास के दौरान फायरिंग और हैंड ग्रेनेड हमले का परिदृश्य भी शामिल था.
इसी क्रम में जांच को और आगे बढ़ाने पर संबंधित वीडियो दूसरे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के एक्स हैंडल पर मिला, जिसे 29 जुलाई 2026 को शेयर किया गया था. उसपर भी यही बात बताई गई थी कि यह एक मॉक ड्रिल है.
आज दिनांक 29.07.2026 को पटना स्थित ISKCON मंदिर में बिहार एटीएस द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आतंकी हमले अथवा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों एवं संबंधित हितधारकों के मध्य बेहतर (1/4)
.
.#bihar #HainTaiyaarHum pic.twitter.com/7Q1Y5e7rWd— Bihar Police (@bihar_police) July 29, 2026
वहीं बिहार पुलिस ने भी इस बात की जानकारी बिहार पुलिस की आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताई थी.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा यह वीडियो पटना के इस्कॉन मंदिर में हुए किसी आतंकी हमले का नहीं बल्कि ऐसी स्थिति का मॉक ड्रिल था. इसलिए जब तक किसी विश्वसनीय न्यूज चैनल द्वारा ऐसी खबरों की जानकारी ना मिले तब तक ऐसे भ्रामक दावों पर भरोसा न करें.
ये भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र की क्या है सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

