Iran Oman Deal
Iran Oman Deal: भारत में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ईरान और ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए राजी हो गए हैं. दोनों देशों के बीच जल्द ही एक समझौता होने जा रहा है. खास बात ये है कि इस समझौते में होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से फीस नहीं लेने की बात कही गई है. यह भारत जैसे विशाल देश के लिए बेहद राहत वाली खबर है. अगर यह समझौता होता है तो आने वाले दिनों में मौजूदा ईरान-अमेरिका युद्ध समाप्त हो सकता है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस समझौते में शामिल प्रस्तावों में फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाज ईरान के नियंत्रण वाले समुद्री मार्ग का उपयोग करेंगे और बाहर निकलने के लिए ओमान के नियंत्रण वाले मार्ग का उपयोग करेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और ओमान इस समझौते के जरिये एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को खोलेंगे और यहां से गुजरने वाले जहाजों से कोई टोल नहीं लेंगे.
जंग की वजह से ईरान ने बंद कर रखा है होर्मुज
गौरतलब है कि फरवरी के अंत में ईरान पर अमेरिकी हमले की वजह से दोनों देशों में जबरदस्त तनाव देखने को मिला. जंग बढ़ता देख ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमले होने लगे थे. अगर यह समझौता हो जाता है तो ईरान और अमेरिका एक बार फिर बातचीत के टेबल पर लौट आएंगे.
सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि ईरान और ओमान के किसी भी समझौते का भविष्य अमेरिका पर निर्भर करता है. अगर समझौता होने के बावजूद अमेरिका ईरान पर हमला जारी रखता है तो इससे एक बार फिर इलाके में शांति की कोशिशों पर विराम लग सकता है.
ट्रंप को मंजूर नहीं है कोई समझौता?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें ऐसा कोई भी समझौता स्वीकार नहीं है जो ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण देता हो.
ये भी पढ़ें- ‘मुझे कुर्सी से हटाने की साजिश थी!’ निर्वासन पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया के सामने रो पड़ीं शेख हसीना
उधर अमेरिका ने भी ईरान ओर ओमान के बीच होने वाले समझौते पर शांति की उम्मीद जताई है. यूएस विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि ईरान और ओमान के बीच हो रही वार्ता में प्रगति हुई है. हालांकि अभी तक इसपर सहमति नहीं बनी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

