Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता में फिर मौत बनी ‘मिस्ट्री’.. क्या अस्पताल में बिछा था ‘डेथ ट्रैप’? टॉयलेट में मिली नर्स की लाश

Kolkata NRS Hospital: आरजी कर अस्पताल के खौफनाक मंजर को लोग भूले भी नहीं थे कि कोलकाता के एक और प्रमुख अस्पताल NRS के टॉयलेट में एक नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. क्या यह महज़ एक हादसा है या कोई गहरी साजिश?

Kolkata case

Kolkata NRS Hospital: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गहरा गया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले के बाद, अब नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शौचालय से एक नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. इस घटना ने एक बार फिर पूरे अस्पताल परिसर और राज्य में हड़कंप मचा दिया है.

कोलकाता के आरजी कर कांड के बाद अब नीलरतन सरकार (NRS) अस्पताल के टॉयलेट से ड्यूटी पर तैनात एक नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बुधवार रात अचानक गायब हुई नर्स की मौत किसी संदिग्ध इंजेक्शन या दवा के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

आरजी कर के खौफ के बीच NRS में नई सनसनी (Nurse Death Kolkata)

कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शहर के प्रतिष्ठित नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक और सनसनीखेज खबर सामने आ गई. अस्पताल के स्त्री रोग विभाग (Gynaecology Department) के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में तैनात एक नर्स का शव ड्यूटी के दौरान टॉयलेट में पड़ा मिला. इस घटना के बाद से ही अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में डर और आक्रोश का माहौल है.

ड्यूटी के दौरान अचानक गायब हुई नर्स (Nilratan Sircar Medical College)

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात उक्त नर्स की ड्यूटी एचडीयू (HDU) वार्ड में लगी हुई थी. रात में जब काफी देर तक वह अपने कार्यस्थल पर नज़र नहीं आईं, तो उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और सहयोगियों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश करने के बाद जब टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया गया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोला गया, जहां नर्स अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिलीं.

जहरीले इंजेक्शन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस (Kolkata Hospital Mystery )

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शरीर में किसी दवा का ओवरडोज़ या संदिग्ध इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि, मौत की असली वजह क्या है, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें-भैंसों का ‘गदर’… एक टक्कर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया 2 मंजिला मकान, महिला की मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital