Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के ITO में भीषण सड़क हादसा; PWD दफ्तर के पास डिवाइडर पार कर विधायकों की इनोवा से भिड़ी स्विफ्ट

Delhi News: राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात स्विफ्ट और इनोवा कार की जोरदार टक्कर हुई. हादसे में दो विधायक समेत कई लोग घायल हुए.

delhi ito pwd office car accident

दिल्ली ITO में स्विफ्ट और इनोवा की भिड़ंत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के आईटीओ (ITO) इलाके में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई. हादसा PWD दफ्तर के पास हुआ. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ी.

क्या है पूरा मामला?

स्विफ्ट कार चला रहे थे आशुतोष पांडे (32) जो अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ (ITO) की ओर जा रहे थे. अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी ओर जा रही इनोवा से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

इनोवा में बैठे थे दो विधायक

इनोवा में किराड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा (Anil Jha) और कर्नाटक से बीजेपी विधायक अभय पाटिल (Abhy Patil) मौजूद थे. हादसे में दोनों नेताओं समेत सभी लोग घायल हुए लेकिन चोटें गंभीर नहीं थीं. सभी को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई.

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम

दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (Forensic team) और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) मौके पर पहुंची. दोनों गाड़ियों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान आईटीओ (ITO), मंडी हाउस (Mandi House), प्रगति मैदान और सराय काले खां तक लंबा जाम लग गया. वाहनों को हटाने के बाद धीरे‑धीरे ट्रैफिक सामान्य हो सका.

ये भी पढ़ें-अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शारजाह से आई महिला गिरफ्तार, स्वेटर में छिपा रखा था आधा किलो सोना

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती अनुमान है कि स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया.

ये भी पढ़ें-JPSC मेधा घोटाले पर CID की सर्जिकल स्ट्राइक: रांची-हजारीबाग के कोचिंग संस्थानों पर दबिश, दस्तावेज जब्त

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital