Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रोहित रहेंगे या जाएंगे? BCCI की महाबैठक के बाद निकला बड़ा नतीजा, सचिव ने दिया क्लियर अपडेट

Rohit Sharma ODI Future: मुंबई में हुई BCCI की महाबैठक के बाद रोहित शर्मा के भविष्य पर रहस्य और अटकलें और गहरी हो गईं. संन्यास की चर्चाओं के बीच बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

Major decision regarding Rohit Sharma following the BCCI's high-level meeting.

BCCI की महाबैठक के बाद निकला बड़ा नतीजा

Rohit Sharma ODI Future: 3 सितंबर को मुंबई में BCCI सेंटर पर बोर्ड की अहम बैठक हुई. इसमें बोर्ड पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और चयन समिति के सदस्य शामिल थे. हालांकि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर निजी कारणों से बैठक में नहीं आ पाए. इस बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की चोट और रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा हुई.

रोहित को लेकर उठे सवाल

बैठक से पहले यह अटकलें थीं कि क्या रोहित शर्मा वनडे टीम से बाहर होंगे या संन्यास लेंगे. लेकिन बैठक के बाद तस्वीर साफ हो गई. BCCI ने संकेत दिया कि रोहित की जगह पर कोई खतरा नहीं है. वह टीम के लिए अहम बल्लेबाज बने रहेंगे.

BCCI सचिव ने क्या कहा?

बैठक के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि रोहित ने हाल ही में लॉर्ड्स वनडे में शतक जमाया था और शानदार बल्लेबाजी की थी. सैकिया ने साफ किया कि रोहित फिलहाल टीम की योजनाओं में फिट बैठते हैं और उनके प्रदर्शन पर कोई सवाल नहीं है.

पहले भी किया था बचाव

यह दूसरी बार है जब BCCI सचिव ने रोहित के भविष्य पर बयान दिया है. इंग्लैंड दौरे के दौरान जब संन्यास की खबरें आई थीं, तब भी सैकिया ने उन्हें खारिज किया था. रोहित ने उस समय भी दमदार पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया था.

ये भी पढ़ें-एमएस धोनी और ऋषभ पंत की वीडियो हो गई लीक, एक साथ पार्टी करते नजर आए क्रिकेटर्स; देखें वायल VIDEO

बैठक से यह साफ हो गया कि रोहित शर्मा फिलहाल भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे. BCCI ने उनके प्रदर्शन को मजबूत बताया और संन्यास की अटकलों को दरकिनार कर दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital