Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजस्थान में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने का मास्टरप्लान! बीएल संतोष ने बीजेपी नेताओं को पिलाई अनुशासन की घूंटी

BL Santosh Jaipur Meeting: राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जयपुर में बैठक की. उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि उम्मीदवार चाहे कमजोर हो, पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से अधिकृत प्रत्याशी को ही जिताएगा.

राजस्थान निकाय चुनाव बीजेपी समीक्षा बैठक

बीएल संतोष ने राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को दिए दिशा-निर्देश. (AI IMAGE)

Edited by Shubhra Rai

BL Santosh Jaipur Meeting: राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठन की ताकत झोंक दी है. जयपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है.

जयपुर में हुई अहम बैठक में बीएल संतोष ने अनुशासन और एकजुटता पर सबसे ज्यादा जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी सीट पर पार्टी का प्रत्याशी कमजोर भी नजर आए, तब भी पूरे संगठन को एकजुट होकर उसी अधिकृत उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करना होगा.

अनुशासन और संगठन की एकजुटता पर जोर

राजस्थान निकाय चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर पहुंचे बीएल संतोष ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कर दिया कि चुनाव में अनुशासन ही पार्टी की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की गुटबाजी या निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पार्टी की पूरी ताकत अधिकृत प्रत्याशी के पीछे ही खड़ी रहनी चाहिए.

कमजोर उम्मीदवार को भी मिलेगा पूरा साथ

बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने सुझाव दिया कि जहां पार्टी प्रत्याशी कमजोर और निर्दलीय उम्मीदवार मजबूत दिखे, वहां रणनीति में बदलाव किया जा सकता है. बीएल संतोष ने इस विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को अपने ही उम्मीदवार को मजबूत बनाना होगा, न कि चुनाव से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशियों के भरोसे पोस्ट-पोल रणनीति तैयार करनी चाहिए.

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति

जयपुर स्थित राज्य बीजेपी कार्यालय में सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीएल संतोष ने राज्य के शीर्ष नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ प्रचार की दिशा और कमजोर बूथों की पहचान पर विस्तार से मंथन किया.

प्रचार अभियान को धार देने के लिए बीएल संतोष ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया टीमों के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी अलग से बैठक की. उन्होंने डिजिटल मीडिया पर केंद्रित और प्रभावी प्रचार करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को मतदाताओं तक मजबूती से पहुंचाया जा सके.

सांसदों की निष्क्रियता पर जताई चिंता

समीक्षा के दौरान शेखावाटी क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता ने निकाय चुनाव प्रचार में कुछ सांसदों की कम सक्रियता का मुद्दा उठाया. इस पर बीएल संतोष ने सांसदों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया ताकि स्थानीय उम्मीदवारों को बड़ा राजनीतिक समर्थन, बेहतर दृश्यता और मजबूत संगठनात्मक सहयोग मिल सके.

यह भी पढ़ें-मोहन भागवत का यूके दौरा: क्या पश्चिमी में फैली गलतफहमियां दूर कर पाएगा RSS?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital