आज सोने और चांदी की कीमतें
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. कीमतों में लगातार हो रहे फेरबदल के बीच कल दिनभर सुस्ती रहने के बाद शाम ढलते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम लगभग ₹9,000 तक उछल गए थे. वहीं अब एक बार फिर वैश्विक बाजारों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की खबरें सामने आ रही हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं कि आज देश और दुनिया के बाजारों में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) का हाल
ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स (Comex) पर आज सोने और चांदी दोनों के दाम नीचे लुढ़के हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.60% की गिरावट के साथ 4,384.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. इसके अलावा, चांदी के भाव में भी 0.30% की नरमी दर्ज की गई है, और यह फिसलकर 66.295 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती नजर आ रही है.
MCX पर घरेलू रेट्स
अंतरराष्ट्रीयि बाजारों के रुख को देखते हुए घरेलू बुलियन मार्केट में भी मिला-जुला असर देखने को मिला है, जहां सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है तो चांदी के तेवर अभी भी मजबूत बने हुए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगर बात करें, तो अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 228 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,52,753 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा है. वहीं, दूसरी ओर चांदी में जोरदार बिकवाली के चलते यह 700 रुपये तक टूटकर ₹2,38,873 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- Business Credit Card Rules: क्या होता है बिजनेस क्रेडिट कार्ड? जानिए इसके फायदे, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
सर्राफा बाजार में आज के लेटेस्ट भाव
अगर आज के शुरुआती करोबार की बात करें, तो भारत के खुदरा बुलियन मार्केट में सोने के दामों में हल्की गिरावट और चांदी की कीमतों में मजबूती का दौर जारी है.
24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,53,190 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है.
22 कैरेट सोना: करीब ₹1,40,424 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है.
18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,14,893 प्रति 10 ग्राम के इर्द-गिर्द ट्रेंड कर रहा है.
चांदी (हाजिर बाजार): देश में चांदी के भाव लगभग ₹2,38,650 प्रति किलोग्राम के आसपास बोले जा रहे हैं.
कीमतों में हो रहे इन लगातार बदलावों के कारण ग्राहकों और निवेशकों दोनों की नजरें बाजार के अगले रुख पर टिकी हुई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



