Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप ने कहा – बिना एक रुपया खर्च किए मिल गया पूरा कंट्रोल

Strategic Land Agreement USA: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच हुए समझौते से ग्रीनलैंड पर अमेरिका को स्थायी सुरक्षा नियंत्रण मिल गया है.

US Denmark deal

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का स्थायी कंट्रोल

Strategic Land Agreement USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है. इस एग्रीमेंट के तहत यूनाइटेड स्टेट्स को ग्रीनलैंड में सिक्योरिटी और अन्य ज़रूरतों पर स्थायी अधिकार मिल गया है.

बिना खर्च के समझौता कैसे?

ट्रंप ने बताया कि इस डील के लिए अमेरिका को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर यह गारंटी दी गई है कि अमेरिका ग्रीनलैंड की सुरक्षा और रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की क्षमता हमेशा रखेगा.

नए एग्रीमेंट के मायने क्या है?

नए एग्रीमेंट के मुताबिक, अब कोई भी अमेरिकी विरोधी ग्रीनलैंड में बेस नहीं बना सकता, न ही वहां मिलिट्री मौजूदगी रख सकता है और न ही संवेदनशील निवेश कर सकता है. यह सब तभी संभव होगा जब अमेरिका की लिखित मंज़ूरी मिले.

अनंत जीवन वाला एग्रीमेंट

ट्रंप ने इसे ‘अनंत जीवन वाला एग्रीमेंट’ बताया, जिसका कोई अंत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस समझौते पर अमेरिकी जनता को गर्व है और इसे हमेशा संभालकर रखा जाएगा.

राष्ट्रपति ने क्या घोषणा की?

राष्ट्रपति ने घोषणा की कि ग्रीनलैंड के बड़े हिस्सों में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा. इसके लिए डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन में ग्रीनलैंड के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-‘जेल में सड़कर मर रहे हैं इमरान खान, जल्द हो रिहाई!’ पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

क्या है रणनीतिक फायदा?

ट्रंप ने कहा कि यह समाधान अमेरिका, डेनमार्क, ग्रीनलैंड और उनके सहयोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है. उन्होंने ग्रीनलैंड की रणनीतिक जमीन को “सपने के सच होने जैसा” बताया और कहा कि इसका भविष्य शानदार होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism