Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 20: तमन्ना-सोनाली की एंट्री से बिग बॉस में आग; सलमान ने स्टेज पर खेला खेल

Bigg Boss 20 First Eviction: ‘बिग बॉस 20’ के पहले एविक्शन में रोहैद घर से बाहर हो गए हैं. सलमान खान ने काजी के सेहत से जुड़े झूठ का पर्दाफाश किया, वहीं सोनाली बेंद्रे, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों ने वीकेंड का वार में जमकर धमाल मचाया.

बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई काजी की क्लास और रोहैद हुए बेघर.

बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई काजी की क्लास और रोहैद हुए बेघर.

Bigg Boss 20 First Eviction: ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड मनोरंजन, तीखी बहस और ड्रामे से भरपूर रहा. जहाँ एक तरफ सलमान खान का खुशनुमा अंदाज दर्शकों को भाया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई. इस एपिसोड में सीजन का पहला एविक्शन देखने को मिला, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया.

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में ड्रामा और एंटरटेनमेंट दोनों देखने को मिला. आम्रपाली को घरवालों ने सबसे मजबूत दावेदार माना. सलमान खान ने काजी के सेहत से जुड़े ड्रामे का खुलासा किया, जिससे रीति और काजी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ. शो में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने शिरकत की. अंत में, नॉमिनेटेड सदस्यों में से रोहैद को शो का पहला एलिमिनेशन झेलना पड़ा और वे घर से बेघर हो गए.

घर की ठकुराइन का टास्क

सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत माही और आम्रपाली के बीच चल रही तनातनी पर बात करके की. घरवालों को एक टास्क दिया गया जिसमें उन्हें बताना था कि दोनों में से कौन घर को बेहतर तरीके से चला रहा है. लव, रोहैद, आसिफ, मैरी कॉम, रीति, गुल्लू, ईशा, कनिका और स्काउट ने आम्रपाली का समर्थन किया, जबकि अरिश्फा, काजी, उदिति और अमन ने माही को चुना. बहुमत के आधार पर आम्रपाली को सबसे ज्यादा वोट मिले.

सलमान ने खोली काजी के झूठ की पोल

एपिसोड के दौरान सलमान खान ने अचानक स्टेज पर सीना पकड़कर लेटने की एक्टिंग की. पहले तो घरवाले घबरा गए, लेकिन फिर सलमान ने बताया कि वह काजी की हेल्थ का बहाना बनाकर झूठ बोलने की पोल खोल रहे थे. सच्चाई सामने आते ही घरवाले काजी से नाराज हो गए. रीति और काजी के बीच बहुत तीखी बहस हुई, जहाँ रीति का एक अलग ही रूप सामने आया. हालांकि, बाद में कुछ सदस्यों ने काजी को माफ कर दिया.

सितारों की धमाकेदार एंट्री

शो में मनोरंजन का तड़का लगाने सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी पहुंचे. इसके बाद अर्जुन बिजलानी, नेहा, राहुल और दिशा ने अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का प्रमोशन किया. एपिसोड में आगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए आए. तमन्ना ने काजी की और सिद्धार्थ ने कनिका की तारीफ की. घरवालों ने मेहमानों के साथ कई मजेदार गेम्स भी खेले.

सीजन का पहला एविक्शन

हफ्ते के अंत में निष्कासन की घड़ी आई. इस हफ्ते आसिफ, स्काउट और रोहैद बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. सलमान खान ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि रोहैद को सबसे कम वोट मिले हैं. इसके साथ ही रोहैद ‘बिग बॉस 20’ के पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट बनकर घर से बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें-‘वीकेंड का वार’ में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत? देर रात परेशान फैंस को सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read