Bharat Express DD Free Dish

‘सड़क पर चीखती रही लड़की, नहीं माने मनचले!’ बिहार के जमुई में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल

Jamui Viral Video : जमुई का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक युवक-युवती को कुछ लोगों द्वारा घेरकर परेशान करते देखा जा रहा है.

Jamui bihar

रात के अंधेरे में सड़क पर कपल को घेरते लोग

Jamui bihar viral video: सोशल मीडिया पर एक बेहद परेशान करने वाला और शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार में कानून-व्यवस्था और ‘मोरल पुलिसिंग’ (Moral Policing) की पोल खोलकर रख दी है. वायरल फुटेज में एक नवयुवक और युवती (कपल) को रात के अंधेरे में मनचलों और गुंडों के एक गिरोह द्वारा घेरकर बदसलूकी करते देखा जा सकता है.

वीडियो में एक नकाबपोश सिरफिरा लड़की को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि युवती मदद के लिए चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

जानिए वीडियो में क्या आया सामने?(Jamui bihar viral video)

इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहे इस वायरल फुटेज में दिख रहा है कि रात के वक्त कुछ लोग एक युवक और युवती को चारों तरफ से घेर लेते हैं. लड़की लगातार उन लोगों का विरोध करती है और खुद को बचाने की कोशिश करती है. इसी बीच, अपना चेहरा ढका हुआ एक शख्स आक्रामक होकर लड़की की तरफ बढ़ता है और उसे पीछे से पकड़कर जबरदस्ती अपने साथ खींचने की कोशिश करता है.

लड़की के चीखने-चिल्लाने पर उसके साथ मौजूद युवक बीच-बचाव की कोशिश करता है. काफी धक्का-मुक्की और मिन्नतों के बाद दोनों किसी तरह उस जगह से निकलने में कामयाब होते हैं.

 

मोरल पुलिसिंग का घिनौना चेहरा(Couple harassed by group)

घटना से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जो मामला और गंभीर होने का इशारा करता है. इस फुटेज में वही कपल थोड़ी दूरी पर एक स्कूटर पर दिखाई देता है. लेकिन वो गुंडे फिर से उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच जाते हैं और दोबारा बहस शुरू कर देते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबस कपल उन मनचलों के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा है और उन्हें जाने देने की गुहार लगा रहा है. इस पूरी घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और यह विवाद क्यों शुरू हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

सोशल मीडिया पर फूटा यूज़र्स का गुस्सा

यह खौफनाक वीडियो सामने आते ही एक्स (ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सनसनी फैल गई. यूज़र्स इसे सीधे तौर पर सरेराह हैरेसमेंट और मोरल पुलिसिंग का गंभीर मामला बता रहे हैं. हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बिहार पुलिस, बिहार के डीजीपी और जमुई पुलिस को टैग किया है. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने ऐसे मनचलों और बदमाशों पर जल्द कड़ा एक्शन नहीं लिया, तो महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

जमुई पुलिस को तुरंत जांच के दिए निर्देश

वीडियो के सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड (Jamui bihar viral video) करने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय हरकत में आया है. बिहार पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने वायरल फुटेज का संज्ञान लेते हुए इसे तुरंत जमुई पुलिस को फॉरवर्ड किया. बिहार पुलिस ने जमुई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि @JamuiPolice कृपया जानकारी और जरूरी कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड करें. पुलिस के इस आधिकारिक जवाब से साफ है कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है, हालांकि यह वीडियो जमुई के किस इलाके का है, इसकी लोकेशन की सटीक जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read