दिल्ली हाई कोर्ट को सात नए न्यायाधीश मिल गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने इन सभी नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट के सभी माननीय जज मौजूद रहे. केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शपथ लेने वाले इन सात न्यायिक अधिकारियों में दो स्थायी न्यायाधीश और पांच अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं.
किन न्यायिक अधिकारियों को मिली नियुक्ति?
स्थाई न्यायाधीश (Permanent Judges): निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना.
अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judges): संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज. इनमें से अरुण भारद्वाज इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब न्यायाधीश के रूप में प्रमोट किया गया है.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल और ‘आप’ नेताओं पर लटकी अवमानना की तलवार! हाईकोर्ट ने दिया झटका, गूगल ने कोर्ट को दी दोटूक
कॉलेजियम की सिफारिश और सरकार की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गत 10 सितंबर 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए आठ न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी और भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को इन सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी.
ये भी पढ़ें: TMC नाम-चिन्ह विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई, EC के फैसले को चुनौती
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की थी. दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या (Sanctioned Strength) 60 है. इन सात नई नियुक्तियों के बाद अब हाई कोर्ट में कार्यरत जजों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई है. इससे अब न्यायिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



