Bharat Express DD Free Dish

भागलपुर के सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, छह मासूमों की मौत

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ. स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से छह मासूम बच्चे डूब गए.

Major incident on Karma-Dharma festival in Bhagalpur, Bihar

भागलपुर में कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादास

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप/भागलपुर

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के तरेटा नारायणपुर में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बाढ़ के पानी में स्नान करने गए बच्चों में से छह मासूम गहरे पानी में चले गए और डूब गए. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

गांव के लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की. सभी को पानी से बाहर लाकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद छहों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

मृत बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच

जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी. इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं. सभी बच्चे सुल्तानगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मृतकों के नाम पूजा, ज्योति, मिन्की, आयुष, विकास और राहुल हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एक ही मोहल्ले के छह बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है. लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं और परिवारों को सांत्वना देने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें-छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका

अधिकारियों ने हालात का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और परिजनों से बातचीत की. इस हादसे ने पूरे सुल्तानगंज को गहरे सदमे में डाल दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read