Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाई कोर्ट से मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दे दिया है.

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दे दिया है. कोर्ट ने लवकेश बजाज को चार सप्ताह के लिए यह अंतरिम जमानत दी है. बजाज ने मेडिकल आधार पर जमानत की मांग की थी.

पिछली सुनवाई के दौरान आरएमएल की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि 15 सितंबर को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लवकेश बजाज के होटल में लगी आग में 23 लोगो की मौत हो गई थी. यह आग 3 जून को लगा था. मामले की सुनवाई के दौरान लवकेश बजाज की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया था कि डिस्चार्ज समरी दाखिल नही की गई है.

पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज का बयान

उन्होंने कहा लवकेश बजाज न्यायिक हिरासत में बेहोश हो गए थे. उनके शरीर में घाव है. इसके लिए उनकी देखभाल की जरूरत है. पूछताछ में लवकेश ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे. उन्होंने दैनिक कामकाज, बिल्डिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी. उसने पुलिस को यह भी बताया था कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे.

उन्होंने यह भी बताया था कि जिस व्यक्ति ने कमरे का साइज बढ़ाने का सुझाव दिया था उसने यह भी आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है.

उन्होंने यह स्वीकार किया था कि होटल फायर एनओसी नही था. पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया है कि उसने तीन साल पहले अहलूवालिया नाम की एक पार्टी से यह बिल्डिंग ली थी और होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था. पहले यहां पर खादी की दुकान था.

पूछताछ में उसने दावा किया था कि उसने बीएनएस यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, हेल्थ, रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी. लेकिन दिल्ली पुलिस इसके द्वारा किए जा रहे दावे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read