Bharat Express DD Free Dish

‘विश्व के लिए सस्टेनेबल हेल्थ का मॉडल है भारत का…’, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन विरासत और वैश्विक स्तर पर सतत स्वास्थ्य का मॉडल बताया.

National Ayurveda Day 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं.गृह मंत्री ने कहा कि भारत की यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति आज भी पूरी दुनिया के लिए ‘सस्टेनेबल हेल्थ’ (सतत स्वास्थ्य) का एक सबसे मजबूत और प्रामाणिक मॉडल बनी हुई है, जो करोड़ों लोगों को आरोग्य और संतुलित जीवन प्रदान कर रही है.

‘आधुनिक चिकित्सा का संगम करा रही है मोदी सरकार’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने का अभूतपूर्व काम कर रही है.उन्होंने कहा कि प्राचीन विरासत को आधुनिक अनुसंधान से जोड़कर हमारी सरकार इस गौरवशाली भारतीय ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया में एक नई पहचान और वैश्विक प्रतिष्ठा दिला रही है.

 

आयुर्वेद को अपनाने का संकल्प(National Ayurveda Day 2026)

अमित शाह ने देश के नागरिकों से अपील की कि आयुर्वेद दिवस का यह अवसर केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि संकल्प लेने का दिन है.उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि आइए, एक ‘स्वस्थ भारत’ और ‘समृद्ध भारत’ के निर्माण में आयुर्वेद की भूमिका को और अधिक सशक्त व व्यापक बनाने का संकल्प लें.

ये भी पढे़ं- मुजफ्फरनगर में जमुई जैसी शर्मनाक हरकत, मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से छेड़छाड़; CCTV में कैद हुई वारदात

वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है मांग

आपको बता दें कि प्रतिवर्ष 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है.यह विशेष दिन भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के वैज्ञानिक महत्व को सामने लाने, लोगों को प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रसार तथा अनुसंधान (Research) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read