Bharat Express DD Free Dish

‘घर में रोज पिट रही PAK सेना, पड़ोस में निकाल रही टीस!’ बेकसूर अफगानियों पर फिर कर डाली एयरस्ट्राइक

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार समेत कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा किया है, जबकि तालिबान ने इन दावों को खारिज किया.

Pakistan

Pakistan Airstrike on Afghanistan: अपने ही देश में कंगाली, खैबर पख्तूनख्वा में रोजाना पिटते अपने फौजियों और टीटीपी (TTP) के खौफ से थर-थर कांप रही पाकिस्तानी सेना ने अपनी फजीहत छुपाने के लिए पड़ोस में अपनी भड़ास निकाली है. बता दें खैबर और कोहाट में हुए आत्मघाती हमलों में अपने दर्जनों अफसरों और जवानों की बलि चढ़वाने के बाद अब पाक जनरल अपनी पीठ थपथपाने का नाटक कर रहे हैं.

गुरुवार तड़के करीब 3 बजे पाकिस्तानी वायुसेना ने अफ़ग़ानिस्तान के कंधार शहर सहित 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने की डिंगें हांकी हैं. हालांकि, तालिबान ने पाक फौज की इस ‘वीरता’ का मज़ाक उड़ाते हुए साफ कर दिया है कि इस गीदड़ भभकी से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

पाक जनरल चला रहे ‘फेस सेविंग’ गेम?

सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के कोहाट पुलिस परिसर और खैबर में आतंकियों ने सेना की ऐसी लानत-मलामत की कि 21 से ज्यादा मौतें हुईं और 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए. अपने ही देश में टीटीपी के हाथों मात खा रही पाक सेना के पास जनता को जवाब देने का मुंह नहीं बचा था. बस इसी बेइज्जती और टीस को मिटाने के लिए शहबाज़ सरकार और पाक जनरलों ने तड़के अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता पर कायराना बम गिराए, ताकि अपने मुल्क में यह झूठा ढिंढोरा पीटा जा सके कि पाक फौज ‘जवाब’ दे रही है.

कैसे खुली पाकिस्तान के झूठ की पोल?(Pakistan Airstrike on Afghanistan)

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने दावा किया कि अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से 8 ड्रोन भेजे गए थे, जिन्हें सीमा पर मार गिराया गया. वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान के इन तमाम दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान का दिमागी फितूर और मनगढ़ंत कहानी करार दिया.

विशेषज्ञों का मानना है कि अपने घर में आतंकियों से रोजाना पिटने वाली पाक फौज अब काल्पनिक हमलों की पटकथा लिखकर दुनिया के सामने पीड़ित बनने का नाटक कर रही है.

तालिबान के तोपखाने ने सिखाया सबक

पाक अधिकारियों का दावा है कि पक्तिया और नंगरहार से लड़ाकों ने सीमा पार करने की कोशिश की. जब पाक फौज उन्हें रोकने में नाकाम रही तो बोखलाहट में अफगान सीमा चौकियों पर तोपें दाग दीं. इसके जवाब में अफगान तालिबान ने भी देर नहीं की और मोर्टार व भारी तोपों से पाकिस्तानी चौकियों पर ऐसा हमला बोला कि कई चौकियों को छोड़कर पाक फौजी दुम दबाकर पीछे भाग खड़े हुए.

ये भी पढ़ें-Explainer: लड़ाई भी, जुदाई भी नहीं; टैरिफ की तलवार के बीच ट्रंप की गर्मजोशी के क्या मायने?

निर्दोष नागरिकों पर बम गिरा रहा PAK

यह पहली बार नहीं है जब पाक सेना ने अफ़ग़ानिस्तान में ऐसा नाटक किया हो. दो दिन पहले भी पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर 28 आतंकियों को मारने का ढोंग रचा गया था, जबकि संयुक्त राष्ट्र (UN) और स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की कि इस हमले में 3 मासूम नागरिक मारे गए थे. टीटीपी के लड़ाकों को उनके घर में घुसकर ठोकने की हिम्मत न रखने वाली पाक फौज अब मासूम अफगानियों पर बम गिराकर अपनी झूठी मूंछों पर ताव दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read