तेजस्वी यादव और चिराग पासवान ने सरकार को घेरा
Bihar News: बिहार में नाबालिग लड़कियों के साथ बदसलूकी और हिंसा के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से नया मामला सामने आया है. इस घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला
राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और बांका मामले में भी त्वरित गिरफ्तारी की मांग की. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जाति देखकर न्याय देने का आरोप लगाया और उन्हें ‘सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ’ कहकर कटाक्ष किया.
‘न्याय की नींव खोखली हो रही’
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री अपने अपरिपक्व रवैये और पुलिस व्यवस्था में अनावश्यक दखल से न्याय और सभ्य समाज की नींव को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों की जातीय पहचान देखकर ही कार्रवाई की जाती है, जो बेहद खतरनाक है.
जमुई,समस्तीपुर के बाद अब “बांका” के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल!
बिहार में कानून व्यवस्था मृतप्राय:!
मनोनीत कठपुतली मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने अनाड़ीपन, बड़बोलेपन, अपरिपक्वता, अधीरता, व्याकुलता तथा… pic.twitter.com/XjFPu2oTWZ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 25, 2026
चिराग पासवान भी नाराज
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इन घटनाओं पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी या एनकाउंटर से समस्या खत्म नहीं होगी. जिन अधिकारियों की नाक के नीचे ऐसी घटनाएं होती हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. चिराग ने कहा कि यह घटनाएं हमारे लिए शर्म की बात हैं और सरकार को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनानी चाहिए.
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
चिराग ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिन-दहाड़े ऐसी हरकतें करने की हिम्मत कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर साफ कहा कि अगर उनके कार्यकाल में ऐसी घटनाएं होती हैं तो यह सरकार के लिए शर्मनाक है. उन्होंने चेतावनी दी कि केवल आरोपी ही नहीं, बल्कि लापरवाह अधिकारियों पर भी गाज गिरनी चाहिए.
तीन बड़ी घटनाओं से बिहार शर्मसार
पिछले दिनों बिहार में तीन घटनाओं ने सबको हिला दिया. जमुई के मड़वा पहाड़ी पर छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आया. जिसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया. इसके बाद समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी का मामला आया, जिसमें चार आरोपियों को जेल भेजा गया.
अब बांका के मंदार पर्वत से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन से चार युवक एक नाबालिग लड़की को घेरकर डराते और धमकाते दिख रहे हैं. इस घटना ने फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें-बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट
इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खामियां हैं. जनता चाहती है कि पुलिस और प्रशासन सख्त कदम उठाए ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो. सवाल यह है कि बांका पुलिस कब तक इन दबंगों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





