Bharat Express DD Free Dish

‘अरे तेजू भैया… सच बोल सकते हैं आप!’ तेजप्रताप के मुहं से निकल गया मोटी तो क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले ही एपिसोड में जमकर एंटरटेनमेंट का तड़का लगा. शो में जब बॉलीवुड डीवा स्वरा भास्कर ने अपनी धमाकेदार एंट्री मारी, तो उनके तीखे तेवर और अतरंगी साड़ी-ब्लाउज ने सबका ध्यान खींच लिया. लेकिन असली ड्रामा और हंसी का ठहाका तब लगा, जब बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और यूट्यूबर मनीष कश्यप के सामने स्वरा के फैशन स्टेटमेंट की चर्चा छिड़ गई. तेज प्रताप की ठेठ देहाती मस्ती और स्वरा की हाजिरजवाबी की यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है.

हेटर्स और ट्रोल्स को स्वरा का करारा जवाब

शो के पहले दिन स्वरा भास्कर बेहद स्टाइलिश डिजाइनर साड़ी और एक खास ब्लाउज पहनकर पहुंची थीं. इस ब्लाउज के पीछे साफ-साफ अक्षरों में ‘मोटी’ लिखा हुआ था. स्वरा ने इसके पीछे की फनी और कड़वी वजह बताते हुए कहा कि डिलीवरी (मां बनने) के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें ‘मोटी’ कहकर चिढ़ाते थे. इसी ट्रोलिंग को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाकर स्वरा ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी.

 

तेज प्रताप ने नजर पड़ते ही कहा-‘मोटी!'(Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker)

शो में जब सभी कंटेस्टेंट एक साथ बैठकर गपशप फरमा रहे थे, तभी तेज प्रताप यादव की नजर स्वरा के ब्लाउज पर लिखे शब्द पर पड़ी. तेज प्रताप ने बिना किसी लाग-लपेट के सीधे कह दिया-‘मोटी!’ यह सुनते ही साथ बैठे मनीष कश्यप चौंक गए और बोले-‘अरे भैया, आप किसी महिला को ऐसे ‘मोटी’ नहीं बोल सकते!” इस पर माहौल थोड़ा सीरियस होता, उससे पहले ही स्वरा भास्कर हंस पड़ीं.

स्वरा की हाजिरजवाबी पर छूटे ठहाके

मनीष कश्यप के टोकने पर स्वरा ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘अरे नहीं-नहीं, कोई बात नहीं, आप सच बोल सकते हैं!’ इस पर तेज प्रताप यादव ने अपनी सिग्नेचर स्टाइल में चुटकी लेते हुए कहा—”फिर तो भैया हमको सच बोलना ही नहीं है!” तेज प्रताप के इस जवाब को सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगे और पूरे कमरे में ठहाके गूंज उठे.

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

‘शो में कुछ हो न हो, मुझे लालू जी से मिलवाओ’

हंसी-मजाक का सिलसिला (Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker) यहीं नहीं थमा. स्वरा भास्कर ने तेज प्रताप की तरफ देखते हुए एक अजीबोगरीब डिमांड रख दी. स्वरा ने कहा कि ‘इस शो में मैं जीतूं या हारूं, कुछ हो या न हो… लेकिन आपको मुझे अपने पिताजी लालू प्रसाद यादव जी से जरूर मिलवाना पड़ेगा!’ इस पर तेज प्रताप ने भी झट से वादा करते हुए कहा कि ‘अरे पक्का वादा है, बिल्कुल मिलवाएंगे!’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read