Bharat Express DD Free Dish

KGMU में रातभर गरजा नर्सिंग छात्रों का गुस्सा! प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे पर अड़े; जानें क्या है पूरा मामला

KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा. छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कही है.

KGMU Nursing Students Protest

KGMU Nursing Students Protest

KGMU Nursing Students Protest: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद छात्रों में बढ़ा आक्रोश देर रात तक जारी रहा. बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र परिसर में धरने पर बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर अपनी मांगों को सामने रखा.

प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग

नर्सिंग छात्रों ने KGMU प्रशासन के सामने प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग रखी है. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए. छात्रों का आरोप है कि संस्थान में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. इसी को लेकर छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पोस्टर-बैनर लेकर देर रात तक प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी छात्र पोस्टर और बैनर लेकर परिसर में डटे रहे. देर रात तक छात्र नारेबाजी करते नजर आए. छात्रों ने कहा कि उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से बातचीत की जानी चाहिए. छात्रों के बीच प्रशासन के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संस्थान में निर्णय लेने का तरीका छात्रों के हितों के अनुरूप नहीं है और उन्होंने इसे लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

दिव्यांशी यादव की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश

दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया है. छात्र इस मामले को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियों और संस्थान की व्यवस्थाओं से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए.

कार्रवाई नहीं हुई तो जारी रहेगा प्रदर्शन

नर्सिंग छात्रों ने संकेत दिया है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. देर रात तक धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया. फिलहाल KGMU परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्रों की प्रमुख मांगों में प्रिंसिपल और डीन का इस्तीफा तथा व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई शामिल है. अब देखना होगा कि प्रशासन छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर क्या कदम उठाता है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read