पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर
Pakistani Killed By BSF: भारत-पाकिस्तान सीमा पर देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते दिखाई दिए. सीमा पर तैनात BSF जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही उन्हें ललकारा, लेकिन वे नहीं रुके. इसके बाद BSF ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए फायरिंग कर दी. इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए. जानकारी के मुताबिक BSF की कार्रवाई को देख एक व्यक्ति वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकला.
दरअसल सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के तरनतारन सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी घुसपैठ को देखा. यह घटना राजोके बीओपी इलाके की बताई जा रही है. यहां पाकिस्तान की तरफ से 3 लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे.
3 लोग कर रहे थे घुसपैठ
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे थे. सीमा पर निगरानी कर रहे जवानों ने उन्हें देख लिया और रुकने की चेतावनी दी. चेतावनी के बावजूद वे भारतीय सीमा की तरफ आगे बढ़ते रहे. इसके बाद BSF जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस फायरिंग में दो घुसपैठिए मौके पर ही मारे गए.
BSF के अनुसार पाकिस्तान के चट्टनवाले इलाके की तरफ से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे. जवानों ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया तो जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.
दो घुसपैठिये हुए ढेर
इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए ढेर हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर वापस पाकिस्तान की तरफ भाग निकला. घटना शुक्रवार तड़के तरनतारन सेक्टर के राजोके बीओपी क्षेत्र में हुई.
ये भी पढ़ें- बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने
सीमा पर हुई इस कार्रवाई को BSF की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घुसपैठ की इस कोशिश के पीछे मकसद क्या था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




