Bharat Express DD Free Dish

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. लगाए गए 5 करोड़ रुपये के आरोपों पर अब कोहली की आधिकारिक टीम की तरफ से बयान सामने आया है, जिसमें इन दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है.

Virat Kohli Premanand Maharaj controversy

विराट कोहली का फूटा गुस्सा

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की धार्मिक आस्था से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है. वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज के आश्रम अक्सर जाने वाले विराट कोहली को लेकर हाल ही में एक सनसनीखेज दावा किया गया था, जिस पर अब कोहली की आधिकारिक टीम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. टीम ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह से निराधार बताया है.

क्या था पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक टीवी चैनल पर फलाहारी महाराज के नाम से चर्चित दिनेश शर्मा ने एक बड़ा दावा किया. दिनेश शर्मा, जो श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये लेकर आश्रम गए थे. उनके इस दावे में यह भी कहा गया था कि कुछ प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कोहली को महाराज के पास भेजने के लिए यह भारी रकम दी थी.

यह बयान ऐसे समय में सामने आया जब शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत को लेकर पहले से ही माहौल गरमाया हुआ था, जिसके चलते इस नए आरोप ने मीडिया में तेजी से तूल पकड़ लिया.

Virat Kohli Premanand Maharaj controversy

टीम की ओर से आया बयान

इन तमाम अफवाहों और सनसनीखेज दावों पर कड़ा रुख अपनाते हुए विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है:

“हम साफ तौर पर यह साफ कर देना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली को लेकर जो भी दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के पास सिर्फ और सिर्फ अपनी गहरी आस्था और उनके प्रति आदर-सम्मान की वजह से जाते हैं. हम इन दावों का कड़ा खंडन करते हैं और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि ऐसी किसी भी बात को दिखाने या बढ़ावा देने से पहले पूरी सावधानी बरतें, सच की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें.”

कोहली की टीम ने इन दावों की कड़ी निंदा करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे ऐसे बेबुनियाद बयानों को तूल देने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की सही जांच करें और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करें.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पहली बार कब आश्रम गए थे कोहली?

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार जनवरी 2023 में वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के केलीकुंज आश्रम गए थे. इसके बाद भी वह कई बार आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read