उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई. भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आया. भूकंप का केंद्र 30.744 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.414 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. इसकी गहराई जमीन से करीब 11 किलोमीटर नीचे बताई गई है. भूकंप की वजह लोग घबरा गए. इस दौरान कई लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.
जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. वहीं, भूकंप के डर से लोग घरों के बाहर आ गए. अचानक आए झटके के बाद लोगों में कुछ देर तक भय का माहौल बना रहा. लोग एक-दूसरे से भूकंप महसूस होने की जानकारी लेते रहे. भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आया. इसकी गहराई जमीन से करीब 11 किलोमीटर नीचे बताई गई है.
किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं
उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है.हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या अन्य क्षति की जानकारी नहीं है. भूकंप के दौरान लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. झटके महसूस होने पर इमारत के भीतर मौजूद लोग मजबूत मेज के नीचे शरण लें और खिड़कियों तथा भारी सामान से दूर रहें.
ये भी पढ़ें-किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी
एक्सपर्ट ने क्या कहा?
विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. झटके महसूस होने पर घर के भीतर ही किसी सुरक्षित स्थान पर बैठकर सिर और गर्दन को ढकना चाहिए. इसके लिए मजबूत मेज के नीचे शरण ली जा सकती है. खिड़कियों, कांच और भारी सामान से दूरी बनाए रखें. झटके रुकने के बाद सावधानीपूर्वक सीढ़ियों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाएं. भूकंप के दौरान और उसके तुरंत बाद लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


