Auraiya Viral Love Story: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी खबरें सामने आ जाती हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं. इन दिनों उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां 30 साल की एक सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना को अपने से 45 साल बड़े 75 वर्षीय रामसुगर से प्यार हो गया है. उम्र के इस भारी-भरकम फासले को दरकिनार करते हुए दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया है और हाल ही में दोनों ने सगाई भी कर ली है.
करीब एक साल पहले हुई थी मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबिक, रीना और रामसुगर की पहली मुलाकात लगभग एक साल पहले हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात बातचीत और फिर गहरे रिश्ते में बदल गई. उम्र के इस लंबे फासले को लेकर दोनों ने समाज की परवाह करने के बजाय अपने दिल की सुनने का फैसला किया. लगभग 6 दिन पहले रामसुगर के पैतृक आवास पर दोनों ने सादगी के साथ एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई.
रीना ने अपनी इस सगाई के वीडियो और तस्वीरें जैसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए, वे इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं. इस अनूठी जोड़ी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
नवरत्रि के बाद तय होगी शादी की तारीख
सोशल मीडिया पर छाई इन तस्वीरों को लेकर रीना का कहना है कि उन्हें उम्र के इस अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह इस रिश्ते से पूरी तरह खुश हैं. उनका साफ मानना है कि प्यार में उम्र या साल मायने नहीं रखते, बल्कि भावनाएं अहम होती हैं. सगाई की रस्में पूरी होने के बाद अब यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है.
रीना के अनुसार, अभी शादी की पक्की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नवरात्रि का त्योहार बीतने के बाद विवाह की तारीख तय की जाएगी, जिसके बाद दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे. इस अनोखे रिश्ते की चर्चा अब हर किसी की जुबान पर है.
यह भी पढ़ें: महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



