इलॉन मस्क ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार
Elon Musk Flying Car: अपनी दूरदर्शी सोच और फ्यूचर ओरिएंटेड कामों के लिए फेमस इलॉन मस्क आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे कारनामे करते रहते हैं, जो पूरी दुनिया के सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है. कुछ सालों पहले उन्होंने टेस्ला साइबर ट्रक लॉन्च करके दुनिया भर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तहलका मचा दिया था. अब मस्क ने इससे आगे बढ़कर कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा तो छोड़िये हम रियल लाइफ में ऐसा सोच भी नहीं सकते थे.
इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला आज 16 अक्टूबर को अपनी सेकेंड जेनरेशन ‘रोडस्टर’ कार लॉन्च करेगी. इस कार की खासियत ये है कि यह उड़ भी सकती है. इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जहां वो कार तेज गति से आती है और सामने कार व ट्रक देखकर अचानक से उड़ जाती है.
Tesla x SpaceX
— Elon Musk (@elonmusk) October 16, 2026
इलॉन मस्क ने अपनी इस कार के लॉन्च से पहले एक पोस्ट किया, जिसमें इसे कल्पना से परे बताया. मस्क ने कहा,
नई रोडस्टर फिल्मों से परे है, कल्पना से परे है, इंसानी सीमाओं से परे हैं, फिर भी इसे पृथ्वी पर इंसानों द्वारा ही बनाया गया है. उन्होंने दूसरे पोस्ट में इसे अबतक का सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट डेमो करार दिया.
हॉलीवुड फिल्मों की तरह उड़ सकती है कार
टेस्ला की तरफ से इस कार को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया गया है. शेयर किये गए इस वीडियो में दिखाई देता है कि यह कार अचानक से एक घुमावदार रैंप के ऊपर बढ़ती है और अचानक उल्टी हो जाती है. इसके बाद रैंप से कार हवा में उड़ी, हवा में ही हॉलीवुड फिल्मों की तरह एक चक्कर घूमी और फिर जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में वो थ्रस्टर्स लगाए गए हैं जिनका इस्तेमाल रॉकेट में होता है. इसकी मदद से यह कार कुछ समय के लिए हवा में उड़ सकती है और हवा में ही कलाबाजियां करती हुई घूम सकती है. बताया जा रहा है कि ये कार 1 सेकेंड में 97 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
स्पेसएक्स और टेस्ला के इंजीनियरों का कमाल
इलॉन मस्क ने कार की सफल टेस्टिंग के बाद इसे बनाने वाले इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने कहा-
चलो ये काम कर गया. यह कार टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने मिलकर बनाया है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला
मस्क ने कहा कि यह कार खुद को ऊपर उठाने के लिए इसमें लगे एडवांस अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का यूज करेगी. इसे हवा में कंट्रोल करने के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स लगाया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





