Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क को करारा जवाब दिया है. कंपनी ने कहा कि वह भारतीय सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नई कंपनियों के आने का स्वागत करती है, लेकिन नियमों के पालन और सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया सभी कंपनियों के लिए समान होनी चाहिए.

reliance-starlink-controversy-elon-musk-satellite-internet-india-government-approval

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को किया करारा जवाब

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क को करारा जवाब दिया है. कंपनी ने कहा कि वह भारतीय सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नई कंपनियों के आने का स्वागत करती है, लेकिन सभी ऑपरेटरों को देश के कानूनों और सरकारी नियमों का पालन करना होगा.

रिलायंस ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भारत घरेलू और विदेशी निवेश के साथ नई तकनीक का भी स्वागत करता है. हालांकि, नियमों के पालन और सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया सभी कंपनियों के लिए समान होनी चाहिए.

Reliance Reply To Musk

सरकार के नियम सबके लिए एक

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारतीय कंपनियों की तरह हम भी एक ऐसे माहौल में आगे बढ़े हैं जहां नई सोच और निवेश का स्वागत किया जाता है- चाहे वो देश का हो या विदेश का. लेकिन यह सब नियमों और कानून के हिसाब से चलता है. सरकार के नियम सबके लिए एक जैसे हैं, फिर चाहे कंपनी देसी हो या विदेशी. जियो सैटेलाइट को भी अभी तक सरकार से पूरी मंजूरी नहीं मिली है और वे भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

जियो की सफलता का दिया उदाहरण

रिलायंस ने प्रतिस्पर्धा के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए 2016 में जियो की शुरुआत का उदाहरण दिया. कंपनी ने कहा कि हम स्टारलिंक जैसी नई कंपनियों का स्वागत करते हैं. 2016 में जब जियो शुरू हुई थी, तब उनके पास एक भी ग्राहक नहीं था और टेलिकॉम मार्केट में पहले से कई कंपनियां मौजूद थीं. फिर भी, 10 साल में जियो ने 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता और देश को सबसे सस्ता डेटा और बेहतरीन सर्विस दी. जियो हो या स्टारलिंक, हर कंपनी को भारत के कानूनों और नियमों का पालन करना ही होगा.

ये भी पढ़ें- Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए जियो, स्टारलिंक और भारती समूह की वनवेब को अभी अंतिम सरकारी मंजूरी का इंतजार है. रिलायंस ने अपने बयान में कहा है कि सभी कंपनियों के लिए मंजूरी की प्रक्रिया समान होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital