Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

Rahul Gandhi Announces Supreme Court March CEC Resignation Demand Delhi
Edited by Rohit Agrawal

चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक मोर्चों को सक्रिय रखने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यूथ कांग्रेस (IYC), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हाई-टी बैठक की. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जारी आंदोलन में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करना और उन्हें आगे भी सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करना रहा. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने तीनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और आंदोलन को जारी रखने का संदेश दिया.

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने बैठक की शुरुआत में ही यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं की तारीफ की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए कहा कि तीनों संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए जिस तरह नए और रचनात्मक तरीके अपना रहे हैं, वह सराहनीय है.

राहुल गांधी की इस टिप्पणी को आंदोलन में जुटे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व का जोर ऐसे प्रदर्शनों के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों को लगातार उठाने और इस मुद्दे पर राजनीतिक दबाव बनाए रखने पर है.

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की रणनीति

कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी विपक्ष के आंदोलन का प्रमुख हिस्सा बनी हुई है.

ऐसे में यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल जैसे संगठनों की भूमिका कांग्रेस की आंदोलन संबंधी रणनीति में अहम मानी जा रही है. इन संगठनों के जरिए पार्टी युवाओं, छात्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही है.

इंदिरा भवन में हुई इस बैठक के जरिए राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को नेतृत्व का समर्थन देने का संदेश दिया. अब देखना होगा कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस और उसके फ्रंटल संगठन आने वाले दिनों में आंदोलन को किस रूप में आगे बढ़ाते हैं और इस मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता कितनी प्रभावी रहती है.

यह भी पढ़ें-12वीं की छात्राएं बनीं एक दिन के लिए पुलिस अफसर, यूपी में योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ की मिसाल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital