Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच बड़े हादसों ने देश को झकझोर दिया.

Road Accidents

Road Accidents in last 24 hour: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों से आई तस्वीरों ने हर किसी का कलेजा चीर कर रख दिया है. पिछले 24 घंटे देश के लिए किसी खौफनाक सपने से कम नहीं रहे. एक तरफ जहां पूरा देश मां दुर्गा की आराधना और उत्सव के उल्लास में डूबा था, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौत का ऐसा नंगा नाच हुआ कि महज एक दिन के भीतर 50 से अधिक बेकसूर लोगों की सांसे हमेशा के लिए थम गईं. पंडालों की भगदड़ से लेकर एक्सप्रेसवे की रफ्तार तक, हर तरफ तबाही का मंजर नजर आया. आइए नजर डालते हैं देश को हिला देने वाले उन 5 बड़े हादसों पर, जिन्होंने खुशियों को मातम में बदल दिया:

1.कोलकाता: भगदड़ में 19 की दर्दनाक मौत(Accidents in last 24 hour)

दुर्गा पूजा के महा-उत्सव के बीच उत्तरी कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान पंडाल में शनिवार शाम भयंकर हादसा ( Kolkata Stampede) हो गया. दर्शनार्थियों की भारी भीड़ संकरी गली में एंट्री का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक तेज बारिश के दौरान लोग शेड की तरफ भागे. भारी भीड़ और अव्यवस्था के दबाव के कारण वहां मची भयानक भगदड़ में दम घुटने और कुचलने से 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. इस घटना ने आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

2. ग्वालियर: मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने 13 को रौंदा(Gwalior Truck Accident)

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर मौत ने तांडव मचाया. नवरात्रि दर्शन के लिए पहाड़ी की ढलान पर जुटे श्रद्धालुओं की भीड़ को धान से लदे एक बेकाबू ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया. ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए दुकानों और श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर की दीवार से जा टकराया. इस भीषण हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 32 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

3.कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाले में गिरी बस(Kota Bus Accident)

शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा के सीमलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ. भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं की एक मिनी बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी. इस भयानक हादसे में बस में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

4.बलरामपुर: पंडाल के बाहर ग्रामीणों पर चढ़ी कार(Balrampur Road Accident)

यूपी के बलरामपुर के चरनगहिया-बेलहा गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे मातम पसर गया. महाआरती के बाद ग्रामीण सड़क किनारे टेंट के नीचे प्रोजेक्टर पर वीडियो देख रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार टेंट को चीरती हुई भीड़ पर चढ़ गई. इस हादसे में 3 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.

5. ग्रेटर नोएडा: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक कार एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के ही ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बीते 24 घंटे के भीतर एक और बड़ा हादसा सामने आया. तेज रफ्तार का कहर ऐसा बरपा कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों (पति-पत्नी और 3 बच्चों) की दर्दनाक मौत हो गई. त्योहार के दिन एक हंसता-खेलता परिवार पलभर में इस हादसे की भेंट चढ़ गया.

यह भी पढ़ें: मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital