Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है. उन्होंने बालासाहेब की बात करते हुए शिवसेना को आइना दिखाया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन पर करारा प्रहार किया है. नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम फडणवीस ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो नेता अपनी ही पार्टी में हुए बड़े बदलाव और उथल-पुथल को नहीं रोक सके, उन्हें दूसरों के यहां सत्ता परिवर्तन की बात करने का कोई अधिकार नहीं है.

हिंदुत्व छोड़ने का भुगतना पड़ा खामियाजा (Devendra Fadnavis on Shiv Sena ideology)

उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब उनकी पार्टी ने मूल हिंदुत्व की विचारधारा को छोड़ दिया और ‘हिंदू हृदय सम्राट’ व शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को त्याग दिया, तभी उनकी पार्टी में वैचारिक और राजनीतिक बदलाव आ गया था. उन्होंने कहा कि जो लोग बालासाहेब के विचारों के प्रति आज भी सच्चे बने रहना चाहते थे, उन्होंने अलग होकर ‘असली’ शिवसेना बनाई.

संविधान और संसद से चलेंगे देश के फैसले (Devendra Fadnavis On Uddhav Thackeray Regime Change)

संवैधानिक मर्यादाओं का जिक्र करते हुए सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान को चुनौती देना बंद किया जाना चाहिए. देश में सभी फैसले संसद में और संविधान के दायरे के भीतर लिए जाते हैं, न कि सड़कों पर दबाव बनाकर. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का चुनाव जनता के जनादेश और पारदर्शी मतदान के माध्यम से होता है.

ये भी पढ़ें: नूडल्स नहीं… 5 मौतों का सच कुछ और! ग्रेटर नोएडा कांड में सामने आए 2 बड़े एंगल, किस थ्योरी में उलझी पुलिस?

उन्होंने विश्वास जताया कि देश में आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही जीत हासिल होगी. विपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी कुछ राजनीतिक इच्छाएं या अपेक्षाएं हैं, तो उन्हें लोकतांत्रिक तरीकों और चुनाव के माध्यम से ही पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, न कि अराजकता फैलाकर.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital