Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे यह 60% से बढ़कर 63% हो सकता है.

DA Hike

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का बेसब्री से इंतजार है. पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार दशहरा के मौके पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां इस पर मुहर लग सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख या आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार भी डीए में 3 फीसदी का इजाफा होने की पूरी उम्मीद है.

कब होगा आधिकारिक ऐलान?

मतौर पर केंद्र सरकार जुलाई से लागू होने वाले डीए हाइक का ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में करती है. पिछले साल यानी 2025 में भी सरकार ने 1 अक्टूबर को ही डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे यह बढ़कर 58% हो गया था. इसके बाद साल 2026 की शुरुआत में जनवरी का डीए बढ़ाकर 60% कर दिया गया था. अब चूंकि दशहरा बीत चुका है, तो कर्मचारी यह उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि सरकार दिवाली से पहले उन्हें डीए और डीआर (महंगाई राहत) का तोहफा दे सकती है.

कैसे तय होता है डीए, कितना होगा फायदा?

महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका पूरा गणित ‘AICPI-IW’ यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर टिका होता है. लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में यह सूचकांक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया है, जिसे देखते हुए 3 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है.

अगर सरकार अनुमान के मुताबिक 3% डीए बढ़ाती है, तो यह 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. इससे आपकी सैलरी में कितना असर पड़ेगा, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं:

  • 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 540 रुपये ज्यादा मिलेंगे.
  • 25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर करीब 750 रुपये का फायदा होगा.
  • 30,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों की जेब में हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त आएंगे.
  • 40,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वालों को हर महीने 1,200 रुपये का सीधा लाभ मिलेगा.

साफ है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार भी अच्छे-खासे वित्तीय फायदे की उम्मीद है. अब देखना यह है कि कैबिनेट की अगली बैठक में सरकार इस पर क्या बड़ा फैसला लेती है.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital