Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचने की खबर चर्चा में है. वहीं, पाकिस्तानी तरफ से तेज आवाज में गाना बजाने और नेपाल में फिल्म की रिलीज पर रोक लगने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है.

Udta Teer Movie

Udta Teer Movie Controversy: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी देशभक्ति-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ की धमक से रिलीज से पहले ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हवा टाइट हो गई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए जब यह जोड़ी पंजाब के अमृतसर और अटारी-वाघा बॉर्डर (Attari-Wagah Border) पहुंची, तो सीमा पार ऐसा सन्नाटा और घबराहट देखने को मिली कि पाकिस्तानियों ने भारत की आवाज दबाने के लिए अपने लाउडस्पीकर की वॉल्यूम ही फुल कर दी. वाघा बॉर्डर पर हुए इस ड्रामे और दोनों सितारों की देशभक्ति की चर्चा अब पूरे देश में आग की तरह फैल रही है.

आयुष्मान-सारा को देख चिढ़ा PAK(Udta Teer Movie Controversy)

मंगलवार को जब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का जोरदार प्रचार करने अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे, तो वहां मौजूद भारतीय सेना के जांबाज जवानों और हजारों फैंस का जोश सातवें आसमान पर था. दोनों सितारों ने जैसे ही माइक थामकर सीमा पर मौजूद लोगों और बीएसएफ (BSF) के जवानों को संबोधित करना शुरू किया, ठीक उसी वक्त पाकिस्तानी सीमा की तरफ से लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में म्यूजिक बजना शुरू हो गया.

पाकिस्तानी तरफ से आतिफ असलम की आवाज में ‘ताजदार-ए-हरम’ बजाया जाने लगा ताकि भारतीय सीमा से आ रही गर्जना और भारत माता के जयकारों की आवाज को दबाया जा सके. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही भारतीय यूजर्स पाकिस्तान की जमकर फजीहत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘उड़ता तीर’ का नाम सुनते ही पाकिस्तानियों की सिटी-पिटी गुम हो गई.

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा

बॉर्डर पर पाकिस्तान की हरकतों को नजरअंदाज करते हुए आयुष्मान और सारा ने भारत के वीर जवानों का हौसला बढ़ाया. सारा अली खान ने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साहस और बलिदान को सलाम करते हुए उन्हें देश का असली हीरो बताया. इससे पहले सारा अली खान ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका. दरबार साहिब में अरदास करते वक्त सारा काफी भावुक नजर आईं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

नेपाल ने भी लगाया फिल्म पर बैन

भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों और जासूसी पर आधारित इस फिल्म का खौफ सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है. खबर है कि नेपाल ने भी इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है. नेपाली सेंसर बोर्ड और समीक्षकों का कहना है कि फिल्म में भारत-पाक तनाव का एंगल है, जिससे मित्र देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है.

क्या है ‘उड़ता तीर’ का मजेदार प्लाट?

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक जबरदस्त स्पाई-कॉमेडी है. इसमें आयुष्मान खुराना एक ऐसे पाकिस्तानी एजेंट बने हैं जो भारत तो आता है जासूसी करने, लेकिन एक हादसे में अपनी याददाश्त गंवा बैठता है. इसके बाद उसे यकीन दिला दिया जाता है कि वह एक भारतीय एजेंट है. यहीं से शुरू होता है पाकिस्तान की पोल खोलने और हंसी के ठहाकों का वो सिलसिला, जिससे बौखलाकर पाक सीमा पर लाउडस्पीकर बजाने की नौबत आ गई…

यह भी पढ़ें-Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital