CCTV में कैद लंगूर का प्यार
Langur Hugs Shopkeeper: वीडियो का सबसे खास पल तब सामने आता है जब लंगूर दुकानदार से लिपट जाता है. ऐसा लगता है मानो वह अपनेपन का एहसास जता रहा हो. हैरानी की बात यह रही कि दुकानदार ने भी किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई. उसने न तो लंगूर को दूर करने की कोशिश की और न ही कोई डर जाहिर किया. वह पूरी तरह शांत बैठा रहा और लंगूर कुछ देर तक उसके गले लगा रहा. यह भावुक पल वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
लोगों को पसंद आ रहा दोनों का रिश्ता
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर पहुंचा, लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कई यूजर्स का कहना है कि यह बेजुबान जानवर का सच्चा प्यार है. वहीं कुछ लोग इसे इंसानों और जानवरों के बीच भरोसे का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं. कई प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती.
बस एक जादू की झप्पी चाहिए थी♥️: लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वीडियो इंटरनेट पर जीत रहा लोगों का दिल
CCTV में कैद वीडियो में दिख रहा है कि अचानक एक लंगूर आता है और दुकानदार की गोद में चढ़कर उसे गले लगा लेता है।
दुकानदार बिल्कुल नहीं घबराता और शांत रहता है, जबकि लंगूर उसे गले लगाए रखता है। इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है।
📹 CCTV
— RT Hindi (@RT_hindi_) October 24, 2026
ये भी पढ़ें-भयानक प्लेन क्रैश! चार पायलटों की मौत, पतंग की तरह भिड़े विमान; सामने आया वीडियो
वीडियो की पूरी कहानी अब भी साफ नहीं
हालांकि इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि लंगूर और दुकानदार के बीच पहले से कोई परिचय था या नहीं. इसके बावजूद यह प्यारा दृश्य लोगों का दिल जीत रहा है. यही वजह है कि लंगूर की यह अनोखी ‘जादू की झप्पी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



