Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18 आरोपी गिरफ्तार, 1,424 बैंक खाते फ्रीज और ₹17.82 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी दी गई.

Operation Trident drug bust amit shah

अमित शाह का ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

Operation Trident drug bust: केंद्र सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया है. ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अभियान में शामिल केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस टीमों को बधाई दी.

38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 23 अक्टूबर को सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों राज्यों में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नार्को-कार्टेल के नेटवर्क को तोड़ना था. शुरुआती जांच में गिरोह के हवाला लेनदेन और वित्तीय गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं.

गृह मंत्री के मुताबिक, जांच के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला है. इसके अलावा, 1,424 बैंक खातों को फ्रीज किया गया. अधिकारियों ने 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए. छापेमारी के दौरान 500 डेटोनेटर भी मिले हैं. मामले में गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है.

भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से जुड़ा था नेटवर्क

अमित शाह ने बताया कि यह गिरोह कथित तौर पर ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके वित्तीय लेनदेन की कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं.


ये भी पढ़ें: ‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश


2029 तक ड्रग्स के खिलाफ अभियान

गृह मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक देश में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के सरकार के लक्ष्य का हिस्सा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आने वाले वर्षों में ड्रग्स के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज करने की बात कही है. 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में अमित शाह ने भी इस दिशा में लगातार प्रयास करने की बात कही थी. सरकार का लक्ष्य देश को नशीले पदार्थों की समस्या से मुक्त करना है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital