Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने वाले पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते. उन्होंने जातिवाद को समाज को कमजोर करने वाली बीमारी बताया.

CM Yogi Adityanath Speech Sardar Patel Jayanti Jinnah Article 370

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने वाली ताकतों पर करारा हमला बोला. लखनऊ के जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम योगी ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग मोहम्मद अली जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं और समाज को जातियों में बांटते हैं, वे कभी भी भारत के एकीकरणकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते.

प्रतिरोधक क्षमता कम करने वाली बीमारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए कहा कि देश को असली खतरा तब होता है जब लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर आपस में बंट जाते हैं. उन्होंने एक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे शरीर की इम्युनिटी घटने पर बीमारियां हमला करती हैं, ठीक वैसे ही जातिवाद और क्षेत्रवाद भी समाज की प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देते हैं. यही कमजोरी बाहरी आक्रांताओं को देश पर हमला करने का मौका देती है.

सीएम ने कहा कि पटेल का असली अनुयायी वही है जो देश की अखंडता और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखता है.

अनुच्छेद 370 का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना

धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने की ऐतिहासिक भूल की थी, जिसका बाबा साहेब आंबेडकर ने भी विरोध किया था.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए दफन करके कश्मीर को भारत का वैसा ही अटूट हिस्सा बना दिया, जैसे उत्तर प्रदेश या अन्य राज्य हैं. मुख्यमंत्री ने सचेत किया कि आज भी कुछ तत्व राष्ट्रीय एकता के सामने चुनौतियां खड़ी करने और संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका मिलकर मुकाबला करना होगा.

यह भी पढ़ें:  ट्यूशन से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर कलमा और धर्मांतरण का दबाव! मांस खिलाकर युवक को बनाया बंधक, 13 पर FIR; 3 गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital