Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का विस्तार मिला है. साथ ही उन्होंने गोरखपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं के तोहफे का ऐलान किया.

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि 2017 से पहले उपेक्षा झेलने वाली अयोध्या आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और समृद्धि के नए आयाम गढ़ रही है. राम मंदिर, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिला है. इसके साथ ही सीएम योगी ने गोरखपुर के चौरी चौरा में सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी जानकारी दी.

पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला नया विस्तार: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का नया विस्तार मिला है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में बढ़ता पर्यटन, व्यापार को संबल दे रहा है, नए अवसर युवाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं और स्थानीय परिवार समृद्धि की नई आशाएं संजो रहे हैं.

2017 से पहले उपेक्षा और तुष्टीकरण का दंश झेलने को विवश थी अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘अयोध्या सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है. किंतु वर्ष 2017 से पहले यह दिव्य नगरी उपेक्षा, अव्यवस्था और तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने के लिए विवश थी. श्रद्धालुओं की यात्रा कठिन, नगर की व्यवस्थाएं जर्जर और स्थानीय परिवारों की संभावनाएं सीमित थीं.’

भव्य राम मंदिर से लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक, विकास से मिल रही अयोध्या को नई पहचान

उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का नया विस्तार मिला है. भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर से लेकर राम पथ, धर्म पथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन तक, हर निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा एवं राम नगरी के गौरव से जुड़ा है. इस परिवर्तन का प्रकाश अयोध्या वासियों के घर-आंगन तक पहुंच रहा है. बढ़ता पर्यटन, व्यापार को संबल दे रहा है, नए अवसर युवाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं और स्थानीय परिवार समृद्धि की नई आशाएं संजो रहे हैं.’

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही है राम नगरी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कभी विकास की प्रतीक्षा करती अयोध्या आज अपनी विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही है. असंख्य सनातनियों की आस्था, अस्मिता और आराधना का यह केंद्र आज ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए सांस्कृतिक चेतना और समृद्धि का उज्ज्वल प्रतीक बन गया है.

गोरखपुर को मिलेगी करोड़ों की सौगात, कई बड़ी

परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने जानकारी दी कि रविवार को गोरखपुर के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में 287 करोड़ रुपए से अधिक लागत से चौरी चौरा-भोपा बाजार-मुण्डेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. उन्होंने बताया कि 495 करोड़ रुपए से अधिक लागत की गोड़धोइया नाला परियोजना का प्रथम चरण जनता को समर्पित किया जाएगा, जबकि 880 करोड़ रुपए से अधिक लागत से इसके द्वितीय चरण, गोरखपुर सीवरेज योजना के जोन ए-3 और प्रस्तावित सर्विस रोड की आधारशिला रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें-IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital