Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने कर्नाटक और केरल के लोगों को बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान को सराहा.

PM Modi

(PC: IANS)

Kannada Rajyotsava 2026: 1 नवंबर 2026 को कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस (कन्नड़ राज्योत्सव और केरलप्पिरवि) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दोनों राज्यों के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी. नेताओं ने देश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी, स्टार्टअप्स और सांस्कृतिक विरासत में दोनों राज्यों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की और उनकी निरंतर समृद्धि की कामना की.

दिग्गजों ने दी कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है.

पीएम मोदी ने कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास और तकनीक में योगदान को सराहा

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘कन्नड़ राज्योत्सव के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है. यहां की गौरवशाली विरासत और चिरंतन रीति-रिवाजों ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है.’

आईटी, एआई और स्टार्टअप्स में कर्नाटक की पहचान का प्रधानमंत्री ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ‘कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और असाधारण कौशल के माध्यम से विशेष रूप से भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी दक्षता का परिचय दिया है. वे आज की गंभीर वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में सबसे आगे हैं.’

‘केरलप्पिरवि’ पर पीएम मोदी ने केरल के लोगों के समर्पण और उपलब्धियों की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, ‘केरल के मेरे भाइयों और बहनों को ‘केरलप्पिरवि’ की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन केरल की जीवंत परंपराओं और असाधारण जज्बे का जश्न मनाता है. प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न, इस राज्य ने हमारे देश के इतिहास में हमेशा एक खास जगह बनाई है. केरल की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं. उनकी लगन और उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल जीता है. स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्यमिता, विज्ञान और अन्य कई क्षेत्रों में केरल के लोगों की उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले साल केरल के हर व्यक्ति के लिए नए अवसर, अधिक समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आएंगे.’

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की विरासत और निरंतर प्रगति की कामना की

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को कन्नड़ राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं.’

उन्होंने कहा, ‘अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और भारत की वैश्विक पहचान में अपने योगदान के माध्यम से अपनी विरासत को संजोए रखा है. मैं राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं. कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के हमारे भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. गौरवशाली इतिहास और संस्कृति वाले राज्य, कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में अपने योगदान के जरिए अपनी विरासत को कायम रखा है. राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘केरल पिरवी’ पर केरल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘केरल पिरवी’ के अवसर पर मैं केरल के सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भारत की समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत में केरल का एक विशिष्ट स्थान है. यहां के लोगों ने देश की प्रगति और विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है. मैं केरल की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं.’

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ‘गॉड्स ओन कंट्री’ केरल की सांस्कृतिक समृद्धि को सराहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘केरलम पिरवी दिवस के अवसर पर मैं राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. ‘ईश्वर का अपना देश’ (गॉड्स ओन कंट्री) के रूप में जाना जाने वाला केरल, अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है. केरल के लोगों ने हमारे राष्ट्र की प्रगति और विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है. यह अद्भुत राज्य प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए.’

जेपी नड्डा ने कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक की विविधता और परंपराओं की सराहना की

जेपी नड्डा ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक की विविध परंपराएं, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धि हमारे देश के लिए गर्व का विषय हैं. यहां के लोगों का स्नेह और उत्साह इसे सचमुच विशेष बनाता है. राज्य के लोग सफलता और समृद्धि के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें.’

यह भी पढ़ें-डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital