November Smartphone Launches
November Smartphone Launches: नवंबर का महीना स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Motorola, Vivo, Xiaomi, OnePlus और Realme जैसी बड़ी कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकती हैं. खास बात यह है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक के विकल्प मिल सकते हैं. इनमें 200MP तक का कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कई फोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Motorola के तीन नए स्मार्टफोन दे सकते हैं दस्तक
Motorola नवंबर में भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इनमें Signature 27, Moto G47 Power 5G और Edge 70 Neo 5G शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का Signature 27 स्मार्टफोन 5 नवंबर को लॉन्च हो सकता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 50MP का Sony LYTIA कैमरा सेंसर मिलने की चर्चा है. वहीं, Moto G47 Power 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है. यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है. फोन में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Edge 70 Neo 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है.
Vivo X500 सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा
Vivo भी नवंबर में अपनी X500 सीरीज पेश कर सकती है. इस सीरीज में Vivo X500 5G, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है. इनमें MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिल सकती है. सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 8,000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है. वहीं, X500 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली 144Hz डिस्प्ले और 64MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी Vivo V80 FE और Y32 5G भी लॉन्च कर सकती है. V80 FE में 200MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी, जबकि Y32 5G में 8,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है.
Realme 17 Pro सीरीज में 10,000mAh की बैटरी
Realme की अपकमिंग 17 Pro सीरीज भी इस महीने चर्चा में रह सकती है. इस सीरीज के टॉप मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है. सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 10,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो बड़ी बैटरी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह आकर्षक विकल्प बन सकता है.
OnePlus 16R में मिल सकता है 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
OnePlus भी नवंबर में अपना नया 16R स्मार्टफोन पेश कर सकती है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ 8,500mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसके अलावा यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




