Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु शर्मा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी. परीक्षा में विफलता बताई जा रही वजह.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित झूंसी थाना क्षेत्र की त्रिवेणीपुरम कालोनी में 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से सेवानिवृत्त इंजीनियर की बेटी थी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) की तैयारी कर रही थी.

विफलता के अवसाद में उठाया खौफनाक कदम?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. कमरे के भीतर उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और अपनी कनपटी पर गोली दाग दी. गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे, जहां छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय झूंसी थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल से प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है.

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital