गाजीपुर के युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है. जिले में 5 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र 373 जखनियां के अंतर्गत एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में देश की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर देंगी.
जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर और पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी के संयुक्त तत्वावधान में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए भाजपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय प्रयासरत थे.
रोजगार मेले का आयोजन 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसके लिए स्थान के रूप में पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी को चुना गया है. आयोजकों के मुताबिक, इस मेले के माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें 25 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी. चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और संबंधित पद के अनुसार 12 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है.
8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और टेक्निकल युवाओं को मौका
इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे 8वीं पास युवाओं से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तक के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे.
इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए और एमसीए की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखने वाले युवाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर रहेगा.
आयु सीमा की बात करें तो रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. अलग-अलग कंपनियों में उपलब्ध पदों और उनकी जरूरत के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
टाटा मोटर्स से फ्लिपकार्ट तक की कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है. इनमें टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, यूनो मिंडा, डिक्सन, सुब्रोस, अतुल, ग्लोबल ऑटोटेक और एमआरएफ जैसी कंपनियां प्रमुख हैं.
इसके अलावा श्नाइडर इलेक्ट्रिक, सोडेक्सो, अशोक लेलैंड, एलआईसी, सफेक्सप्रेस, एयरटेल, टाटा स्ट्राइव, याजाकी, टीमलीज, उत्कर्ष, आईसीएस, क्वेस, एडेcco, ब्लिंकिट और इम्पीरियल ऑटो सहित अन्य कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी. आयोजकों की ओर से 30 से अधिक अन्य कंपनियों के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए हेल्पलाइन
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा. इसके लिए अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




