Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं कोई दाऊद इब्राहिम नहीं’, RJD सांसद ने पूर्व IPS पर किए तगड़े खुलासे, बिहार में क्यों आया सियासी भूचाल?

Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद से बिहार की सियासत में तगड़ा भूचाल आ गया है. जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

RJD Sudhakar Singh Press Conference Patna On former IPS Kundan Krishnan.

Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: आशुतोष/पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर घमासान मच गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व एसएसपी कुंदन कृष्णन पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. सांसद ने दस्तावेज लहराते हुए दावा किया है कि कुंदन कृष्णन ने अपनी सेवाकाल के दौरान अकूत संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनका बाजार मूल्य 87 करोड़ रुपये से अधिक है.

माता-पिता से मिली संपत्ति के आंकड़े (Sudhakar Singh press conference)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुधाकर सिंह ने कहा कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से चुने जाने वाले अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होती है कि वे भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं, लेकिन कुछ अधिकारी नियमों के विपरीत जाकर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि कुंदन कृष्णन द्वारा माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति का जो मूल्यांकन बताया गया है, वह अपने आप में हैरान करने वाला है.

अघोषित संपत्तियों और बेनामी जमीनों के खुलासे

सांसद सुधाकर सिंह ने कई ठिकानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुंदन कृष्णन ने अपनी कई संपत्तियों को छुपाया है. कैमूर में 16 एकड़ 88 डेसिमल जमीन है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है, लेकिन कागजों में इसे मात्र 17 लाख रुपये दिखाया गया है. नालंदा जिले में एक संपत्ति और पटना के मालसलामी व ट्रांसपोर्ट नगर में क्रमशः 10 कट्ठा और साढ़े चार कट्ठा जमीन छिपाने का आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित, मंदिरों में पुजारी करते हैं रेप’, नेहा बोरा के कथित बयान पर बवाल

सांसद का दावा है कि बैंक खातों में नकदी, शेयर बाजार, सोना-चांदी और हीरों के गहनों को मिलाकर उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां-जहां कुंदन कृष्णन ने जमीनें खरीदी हैं, वहीं कथित तौर पर बिट्टू सिंह ने भी निवेश किया है.

‘मैं कोई दाऊद इब्राहिम नहीं’ (Sudhakar Singh allegations against IPS)

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सुरक्षा और पुलिसिया पहरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर सिंह ने कड़े तेवर दिखाए. उन्होंने दो टूक कहा कि यदि लड़ाई छेड़ी गई है तो परिणाम के लिए भी तैयार रहना चाहिए. साथ ही उन्होंने बिहार में पिछले 3 वर्षों से लोकायुक्त के न होने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वे उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाएंगे. सांसद ने साफ कर दिया कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी पूरी क्षमता से और आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital