रावलकोट में हालात बने बेहद तनावपूर्ण
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. रावलकोट के उमर फारूक चौक इलाके में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे से इलाके में फायरिंग का दौर शुरू हो गया था. इस बीच कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सेना की कार्रवाई के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. सबसे ज्यादा असर रावलकोट शहर पर पड़ा है.
नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप
इलाके के लोगों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने जानबूझकर आम नागरिकों के मकानों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को निशाना बनाया. उनका कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी कार्रवाई का हिस्सा है. जानकारी के मुताबिक जून 2026 में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 153 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
वीडियो में दिखा तबाही का मंजर
सोशल मीडिया और स्थानीय स्रोतों से सामने आए वीडियो में कई घरों में आग लगी दिखाई दे रही है. कुछ लोग घटनास्थल से मिले शार्पनेल के टुकड़े भी दिखा रहे हैं. प्रभावित लोगों का कहना है कि सेना की कार्रवाई से ऐसा महसूस हो रहा है मानो उनके खिलाफ मौत का फरमान जारी कर दिया गया हो.
गोलियों की गूंज के बीच जारी विरोध
अन्य वायरल वीडियो में लगातार गोलियां चलने की आवाजें सुनी जा सकती हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि रावलकोट में नागरिकों के साथ बच्चों को भी निशाना बनाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पाकिस्तानी सेना के दबाव और कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि अवाम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा और वे पीछे हटने के मूड में नहीं हैं.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’
इंटरनेट बंद लेकिन आंदोलन जारी
रिपोर्टों के मुताबिक रावलकोट में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. आंदोलनकारी अब सिर्फ सस्ती बिजली और आटे की मांग तक सीमित नहीं हैं. वे विधानसभा में बेहतर प्रतिनिधित्व, स्थानीय संसाधनों पर अधिकार और प्रशासनिक स्वायत्तता की मांग भी जोर-शोर से उठा रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





