Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पार्टी के भीतर विधायकों के बढ़ते विरोध और संभावित बगावत की अटकलों के बीच आज पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला नाराज विधायकों से मुलाकात करेंगे.

national-conference-rebellion-farooq-abdullah-meets-angry-mla-over-cabinet-expansion

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ती नाराजगी के बीच आज फारूक अब्दुल्ला की नाराज विधायकों से मुलाकात

National Conference Rebellion/रवि शर्मा: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पार्टी के भीतर विधायकों के बढ़ते विरोध और संभावित बगावत की अटकलों के बीच आज पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला नाराज विधायकों से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला खुद विधायकों के बीच पहुंचकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे.

दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इस दौरान कुछ विधायकों की आंखों में आंसू तक देखे गए थे. वहीं, नाराज विधायकों के समर्थकों ने भी कई जगहों पर प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता भी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल तेज हो गई थी.

पार्टी नेतृत्व के सामने रखी कई मांगें

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद करीब 26 विधायकों की बैठक भी हुई थी. इस बैठक में विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने कई मांगें रखी थीं.

वहीं, श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला के इस्तीफे के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी से नाराज कुछ विधायक आगा रुहुल्ला के साथ जा सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

उमर अब्दुल्ला ने साधी चुप्पी

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अब तक चुप्पी साध रखी है. कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मीडिया ने उनसे विधायकों की नाराजगी और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछे, लेकिन उमर अब्दुल्ला ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया. वह मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए और मीडिया से बातचीत नहीं की.

नाराज विधायकों की प्रमुख मांगें

  • मुख्यमंत्री के सलाहकार को पद से हटाया जाए.
  • पार्टी के कोषाध्यक्ष शम्मी ओबेरॉय को पद से हटाया जाए.
  • उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से आरएंडबी विभाग वापस लिया जाए.
  • वर्ष 2024 में मंत्री बनाए गए सभी मंत्रियों को हटाया जाए.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार का दिवाली पर बड़ा तोहफा! प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने पर 4 लाख की जगह मिलेंगे 8 लाख, फसलों पर मुआवजा बढ़ा

नाराज विधायक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. ऐसे में आज फारूक अब्दुल्ला और नाराज विधायकों के बीच होने वाली बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इस बैठक में पार्टी नेतृत्व विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है और क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर जारी विवाद पर विराम लग पाता है, यह देखना अहम होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital